Move to Jagran APP

'अनजान' ल़़डकी के साथ वक्त बिता रहे हैं रोहित

भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में एक अनजान लड़की के साथ सार्वजनिक जगहों पर वक्त बिताते नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई ने विश्व कप के दौरान खिला़ि़डयों को पत्नी या गर्लफ्रेंड के साथ रुकने की अनुमति नहीं दी है।

By Murari sharanEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2015 06:21 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2015 06:42 PM (IST)
'अनजान' ल़़डकी के साथ वक्त बिता रहे हैं रोहित

पर्थ। भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में एक अनजान लड़की के साथ सार्वजनिक जगहों पर वक्त बिताते नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई ने विश्व कप के दौरान खिला़ि़डयों को पत्नी या गर्लफ्रेंड के साथ रुकने की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में यह चर्चा जोरों पर है कि यह लड़की कौन है? क्या यह रोहित की नई गर्लफ्रेंड है या किसी बुकी द्वारा रोहित को फंसाने के लिए बिछाया गया जाल है?

loksabha election banner

जिस लड़की के साथ रोहित घूमते दिख रहे हैं वो टीम होटल के पास ही फ्रेजर सुइट्स होटल में रुकी हुई हैं। रोहित वक्त निकालकर पैदल ही फ्रेजर सुइट्स की तरफ निकल पड़ते हैं। एक शाम को वे फ्रेजर सुइट्स होटल के पास ही होटल क्राउन में पहुंचे। इस दौरान लड़की भी उनके साथ थी। डिनर के बाद दोनों के साथ शिखर धवन व विराट कोहली भी दिखे।

कोहली ने गले लगाया

मुलाकात के दौरान कोहली ने भी एक लड़की को गले लगाया और फिर अलविदा भी कहा। इसके बाद विराट उस लड़की के साथ आए लड़के से भी गले मिले। विराट के साथ शिखर भी होटल लौट गए, लेकिन रोहित वहीं रुके रहे। वे उसके साथ टैक्सी में बैठकर कहीं चले गए।

गौरतलब है कि रोहित इसी लड़की के साथ पहले भी पर्थ में देखे जा चुके हैं। यूएई से हुए विश्व कप के पिछले मुकाबले से पहले रोहित इस लड़की के साथ पर्थ की गलियों में घूमते नजर आए थे।

सोफिया से रहा अफेयर

रोहित का अभिनेत्री और मॉडल सोफिया हयात से अफेयर रहा है। पिछले साल नंबर में जब रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की रिकॉर्ड पारी खेली थी तो सोफिया ने सोशल मीडिया पर न्यूड फोटो अपलोड करके उन्हें अपने ही अंदाज में बधाई दी थी।

क्रिकेट वर्ल्ड कप से संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.