मुंबई इंडियंस के कोच ने मुंबई में जन्मी बेटी का नाम 'इंडिया' रखा
पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जोंटी रोड्स की पत्नी ने अपनी बेटी को भारत (मुंबई) में जन्म दिया तो उन्होंने नाम भी 'इंडिया" रख दिया। रोड्स का इंडिया से खास नाता है क्योंकि वे आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के क्षेत्ररक्षण कोच भी हैं।
नई दिल्ली। पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जोंटी रोड्स की पत्नी ने अपनी बेटी को भारत (मुंबई) में जन्म दिया तो उन्होंने नाम भी 'इंडिया" रख दिया। रोड्स का इंडिया से खास नाता है क्योंकि वे आइपीएल टीम मुंबई इंडियंस के क्षेत्ररक्षण कोच भी हैं। ऐसे में नाम इंडिया रखने का फैसला भले ही भावुकता में लिया गया हो, लेकिन सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर प्रशंसकों ने उनके फैसले पर कई रोचक ट्वीट किए।
- वाह रोड्स के पास 'इंडिया" है, लेकिन इंडिया के पास 'रोड्स"(सड़कें) नहीं?
- महात्मा गांधी और जोंटी रोड्स, दोनों दक्षिण अफ्रीका से आए और फॉदर ऑफ इंडिया बने।
- अब रोड्स अपने दूसरे बच्चे का नाम पाकिस्तान रखेंगे।
- अब दुनिया में सवा सौ करोड़ इंडियंस हैं और दो 'इंडिया"।
- जब रोड्स की बेटी की शादी होगी और वह गहने पहनेगी तो इसे कहेंगे 'इंडिया शाइनिंग"।
- अच्छा हुआ रोड्स ने बेटी का नाम इंडिया रखा। इंडियन रखते तो बहुत बुरा होता। मतलब है इंडियन रोड्स (सड़कें) बहुत खराब हैं।
- रोड्स ने बेटी का नाम इंडिया रखा है। इसका सरनेम जिंदाबाद होना चाहिए था।
यह भी पढ़ें - ...वरना दोहा में पिता संग ड्राइविंग कर रहा होता यह फिरकी गेंदबाज
- अभी पढा कि क्रिकेटर रोड्स व उनकी पत्नी ने अपनी नवजात बच्ची का नाम 'इंडिया" रखा है। ये क्यूट हैं। - नवीन जिंदल (पूर्व केंद्रीय मंत्री)
- मैंने सुना कि बेहतरीन क्षेत्ररक्षक रहे रोड्स ने अपनी बेटी का नाम 'इंडिया" रखा है, लेकिन हकीकत में भारतीय क्षेत्ररक्षक काफी लापरवाह है। - आयुष्मान खुराना (अभिनेता-गायक)