दस नए विवांता होटल खोलेगा ताज समूह
ताज होटल समूह अपने विवांता ब्रांड के तहत दस और नए होटल खोलेगा। समूह की योजना अगले पांच वर्ष में ऐसे होटलों की संख्या चालीस करने की है। नए खोले जाने वाले दस होटलों में से दो गुवाहाटी और अमृतसर में अगले वित्त वर्ष में शुरू हो जाएंगे। गुवाहाटी में
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। ताज होटल समूह अपने विवांता ब्रांड के तहत दस और नए होटल खोलेगा। समूह की योजना अगले पांच वर्ष में ऐसे होटलों की संख्या चालीस करने की है। नए खोले जाने वाले दस होटलों में से दो गुवाहाटी और अमृतसर में अगले वित्त वर्ष में शुरू हो जाएंगे। गुवाहाटी में अगले छह महीने में होटल चालू हो जाएगा। ताज का स्वामित्व टाटा समूह के पास है।
विवांता बाय ताज होटल एंड रिजॉर्ट्स के सीओओ वीर विजय सिंह ने बताया कि समूह के पास ऋषिकेश, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में भी होटल प्रोजेक्ट हैं। विवांता ब्रांड से समूह श्रीलंका, मालदीव और मलेशिया में होटल चला रहा है। अब उसकी योजना खाड़ी देशों और अफ्रीका में प्रवेश करने की भी है।
समूह ने सोमवार को दिल्ली के द्वारका में एक नए होटल की शुरुआत की। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ताज समूह का यह सातवां होटल है। एयरपोर्ट के नजदीक होने के लिहाज से समूह के लिए काफी रणनीतिक प्रॉपर्टी मानी जा रही है।