Move to Jagran APP

100 में से 98 स्मार्ट सिटी के नाम जारी

आज केंद्र सरकार ने देश के 100 में से 98 स्‍मार्ट सिटी के नामों का ऐलान कर दिया। इन स्मार्ट सिटीज में सबसे ज्यादा उत्‍तर प्रदेश के 13 शहर हैं। गुरुवार को स्‍मार्ट सिटी के नामों का ऐलान करते हुए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि 2

By Shashi Bhushan KumarEdited By: Published: Thu, 27 Aug 2015 12:36 PM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2015 01:42 PM (IST)
100 में से 98 स्मार्ट सिटी के नाम जारी

नई दिल्ली। आज केंद्र सरकार ने देश के 100 में से 98 स्मार्ट सिटी के नामों का ऐलान कर दिया। इन स्मार्ट सिटीज में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के 13 शहर हैं।

loksabha election banner

गुरुवार को स्मार्ट सिटी के नामों का ऐलान करते हुए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि 2 स्मार्ट सिटी के नाम का ऐलान बाद में होगा। यह शहर जम्मू-कश्मीर से होंगे। 100 स्मार्ट सिटी पर अगले पांच साल में 48,000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। पहले चरण में 20 स्मार्ट सिटी और दूसरे चरण में शेष 80 स्मार्ट सिटी का निर्माण होगा।


नेशनल मीडिया सेंटर में वेंकैया नायडू ने बताया कि 4 स्मार्ट सिटी के शहरों की जनसंख्या 50 लाख से अधिक होगी 98 शहरों में 24 राजधानियां शामिल हैं। स्मार्ट सिटी का निर्माण स्पेशल पपर्स व्हीकल (एसपीवी) के तहत होगा। स्मार्ट सिटी के निर्माण में राज्य और अर्बन अथारिटी की हिस्सेदारी 50–50 फीसदी होगी। सरकार इसमें निजी क्षेत्र को भी ला सकती है।

शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि 98 शहरों में 24 राजधानियां शामिल हैं। स्मार्ट सिटी की लिस्ट में यूपी के 13 शहर, राजस्थान के 4 शहर, आंध्र प्रदेश, पंजाब और बिहार के तीन-तीन शहर, गुजरात के 6 शहर, महाराष्ट्र 10 के शहर, तमिलनाडु के 12 शहर, मध्य प्रदेश के 7 शहर, पश्चिम बंगाल के 4 शहर और कनार्टक के 6 शहर शामिल हैं।

स्मार्ट सिटी की लिस्ट में जिन राजधानियों को शामिल किया गया है, उनमें मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, जयपुर, रांची, भुवनेश्वर, ईटानगर, शिमला, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, ग्रेटर हैदराबाद, पटना, दमन, त्रिवेंद्रम, पुडुचेरी और गंगटोक शामिल हैं। जम्मू कश्मीर सरकार ने अपने शहरों के नाम तय करने के लिए कुछ और समय मांगा है।

बिजनेस सेक्शन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.