नई दिल्ली। बुधवार के कारोबारी सत्र में को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ हुई है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 28.86 अंको की कमजोरी के साथ 28,022.02 के स्तर पर और निफ्टी 1.80 अंको की तेजी के साथ 8,670.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 27990 कारोबार के कुछ देर बाद 11 बजे सेंसेक्स 61.92 अंकों की गिरावट के साथ 27,988.96 के स्तर पर और निफ्टी 15 अंकों की गिरावट के साथ 8662.90 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी फार्मा में
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें सबसे ज्यादा तेजी मेटल (0.06 फीसदी), फार्मा (0.57 फीसदी) और रियल्टी (0.19 फीसदी) में देखने को मिल रही है। दूसरी ओर गिरावट निफ्टी बैंक (0.27 फीसदी), ऑटो (0.41 फीसदी), फाइनेंशियल सर्विस (0.28 फीसदी), एफएमसीजी (0.42 फीसदी), पीएसयू बैंक (0.25 फीसदी) और प्राइवेट बैंक (0.21 फीसदी) में हुई है। वहीं, मिडकैप (0.09 फीसदी) की गिरावट और स्मॉलकैप (0.26 फीसदी) की तेजी के साथ कारोबार कर रहे है।
4.50 फीसदी से ज्यादा उछला भेल का शेयर
निफ्टी में शुमार शेयर्स में 29 शेयर हरे निशान में और 22 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। दिग्गज शेयर्स की बात करें तो भेल (4.92 फीसदी), विप्रो (1.67 फीसदी), बीपीसीएल (1.58 फीसदी), सनफार्मा (1.41 फीसदी) और लूपिन (1.17 फीसदी) के शेयर्स में हुई है। वहीं, गिरावट टाटामोटर्स डीवीआर (1.03 फीसदी), आईटीसी (0.87 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (0.85 फीसदी), हिंदयूनिलिवर (0.82 फीसदी) और टाटामोटर्स (0.71 फीसदी) के शेयर्स में हुई है।
रुपया हुआ मजबूत
बुधवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 4 पैसे की मजबूती के साथ 66.68 पर खुला है। जबकि, मंगलावर के सत्र में एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 17 पैसे मजबूत होकर 66.72 के स्तर पर बंद हुआ था।
इंडेक्स |
परिवर्तन (%) |
निफ्टी बैंक |
-0.27 |
निफ्टी ऑटो |
-0.41 |
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस |
-0.28 |
निफ्टी एफएमसीजी |
-0.42 |
निफ्टी आईटी |
0.00 |
निफ्टी मेटल |
0.06 |
निफ्टी फार्मा |
0.57 |
निफ्टी पीएसयू |
0.25 |
निफ्टी प्राइवेट बैंक |
0.21 |
निफ्टी रियल्टी |
0.19 |
दिग्गज शेयर |
परिवर्तन (%) |
भेल |
4.92 |
विप्रो |
1.67 |
बीपीसीएल |
1.58 |
सनफार्मा |
1.41 |
लूपिन |
1.17 |
गिरावट वाले शेयर्स |
परिवर्तन (%) |
टाटामोटर्स डीवीआर |
1.03 |
आईटीसी |
0.87 |
आईसीआईसीआई बैंक |
0.85 |
हिंदयूनिलिवर |
0.82 |
टाटामोटर्स |
0.71 |
इंडेक्स |
परिवर्तन (%) |
सेंसेक्स |
-28.86 |
निफ्टी |
1.80 |
मिडकैप |
-0.09 |
स्मॉलकैप |
0.26 |