गिरावट पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 28,200 के नीचे
शेयर बाजार में आज सुस्ती देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 70 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
By Manish NegiEdited By: Published: Fri, 29 Jul 2016 09:45 AM (IST)Updated: Fri, 29 Jul 2016 09:49 AM (IST)
मुंबई, (जेएनएन)। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार की शुरूआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 70 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 28134 पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी में 16 अंक की गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी फिलहाल 8648 पर कारोबार कर रहा है।
एशियाई बाजार गिरे में गिरावट
बैंक ऑफ जापान के फैसले के पहले आद एशियाई बाजारों सुस्ती के साथ कारोबार होता नजर आ रहा है। इसके अलावा क्रूड की गिरावट पर बाजार पर दबाव बनाए हुए है। जापान का निक्केई 0.4 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं एसजीएक्स निफ्टी पूरी तरह से सपाट नजर आ रहा है। बाजारों की नजर अब बैंक ऑफ जापान के फैसले पर टिकी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें