बैकिंग शेयरों में बिकवाली से टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स 254 अंक गिरकर हुआ बंद
सेंसेक्स 254.91 अंकों की कमजोरी से साथ 27,836.51 के स्तर पर और निफ्टी 76.05 अंकों की कमजोरी से साथ 8,615.25 के स्तर पर बंद हुआ है
नई दिल्ली। बुधवार को शेयर बाजर गिरावट के साथ बंद हुए है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 254.91 अंकों की कमजोरी के साथ 27,836.51 के स्तर पर और निफ्टी 76.05 अंकों की कमजोरी के साथ 8,615.25 के स्तर पर बंद हुआ है।
सभी सूचकांक लाल निशान में हुए बंद
इंडेक्स की बात करें तो सभी सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरावट बैंक (1.77 फीसदी) में हुई है। ऑटो (0.86 फीसदी), फाइनेंशियल सर्विस (1.43 फीसदी), एफएमसीजी (0.23 फीसदी), आईटी (1.01 फीसदी), मेटल (1.43 फीसदी), फार्मा (1.13 फीसदी), पीएसयू बैंक (1.22 फीसदी), प्राइवेट बैंक (1.95 फीसदी) और रियल्टी (0.26 फीसदी) में गिरावट हुई है। वहीं मिडकैप (1.25 फीसदी) और स्मॉलकैप (0.66 फीसदी) भी कमजोरी के साथ बंद हुए हैं।
इंडेक्स | परिवर्तन (%) |
निफ्टी बैंक | 1.77 |
निफ्टी ऑटो | 0.86 |
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस | 1.43 |
निफ्टी एफएमसीजी | 0.23 |
निफ्टी आईटी | 1.01 |
निफ्टी मेटल | 1.43 |
निफ्टी फार्मा | 1.13 |
निफ्टी पीएसयू बैंक | 1.22 |
निफ्टी प्राइवेट बैंक | 1.95 |
निफ्टी रियल्टी | 0.26 |
एक्सिस बैंक में 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट
निफ्टी में शुमार शेयर्स में से 38 लाल निशान में और 12 बढ़त के साथ कारोबार कर बंद हुए है। सबसे ज्यादा गिरावट एक्सिस बैंक (8.29 फीसदी), टाटा मोटर डीवीआर (5.57 फीसदी), टाटा स्टील (5.38 फीसदी), टाटा मोटर्स (4.79 फीसदी) और आईसीआईसीआई बैंक (3.66 फीसदी) के शेयर्स में हुई है।
गिरावट वाले शेयर्स | परिवर्तन (%) |
एक्सिस बैंक | 8.29 |
टाटा मोटर डीवीआर | 5.57 |
टाटा स्टील | 5.38 |
टाटा मोटर्स | 4.79 |
आईसीआईसीआई बैंक | 3.66 |
वहीं सबसे ज्यादा तेजी आइडिया (4.12 फीसदी), कोटकबैंक (3.23 फीसदी), हीरोमोटको (1.65 फीसदी), भारतीएयरटेल (1.59 फीसदी) और मारुति (1.53 फीसदी) के शेयर्स में हुई है।
दिग्गज शेयर्स | परिवर्तन (%) |
आइडिया | 4.12 |
कोटकबैंक | 3.23 |
हीरोमोटको | 1.65 |
भारतीएयरटेल | 1.59 |
मारुति | 1.53 |