सेंसेक्स 262 अंक गिरकर 24 हजार के नीचे पहुंचा
शेयर बाजार में गिरावट का दौर थम नहीं रहा है। बुधवार को सेंसेक्स में 262.08 अंकों की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, 24 हजार से नीचे जाकर 23,758.90 के अंक पर बंद हुआ।
नई दिल्ली। शेयर बाजार में गिरावट का दौर थम नहीं रहा है। बुधवार को सेंसेक्स में 262.08 अंकों की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, 24 हजार से नीचे जाकर 23,758.90 के अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 82.50 अंक का गोता लगाते हुए 7,215.70 के स्तर पर बंद हुआ।
इससे पहले सुबह सेंसेक्स में 160 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ सेंसेक्स 24 हजार के नीचे 23,861 पर चला गया था।
निफ्टी में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 41 अंकों की गिरावट के साथ निफ्टी 7256 पर चला गया है। खुदरा निवेशकों द्वारा विदेशी फंडों को बेचने के कारण सेंसेक्स में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
बैंक, हेल्थकेयर, मेटल, तेल, गैस और रियल्टी के शेयर में 1.11 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ नकारात्मक जोन में कारोबार कर रहे हैं।
इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में भी गिरावट जारी है।