सेंसेक्स में 48 अंक की बढ़त
रीयल एस्टेट शेयरों में जोरदार लिवाली के चलते दलाल स्ट्रीट में बुधवार को तेजी लौट आई। इससे बंबई शेयर बाजार [बीएसई] का सेंसेक्स 48.14 अंक की बढ़त के साथ 28386.19 पर बंद हुआ। तीन सत्रों की तेजी के बाद बीते दिन इस संवेदी सूचकांक में 161 अंक की गिरावट आई
मुंबई। रीयल एस्टेट शेयरों में जोरदार लिवाली के चलते दलाल स्ट्रीट में बुधवार को तेजी लौट आई। इससे बंबई शेयर बाजार [बीएसई] का सेंसेक्स 48.14 अंक की बढ़त के साथ 28386.19 पर बंद हुआ। तीन सत्रों की तेजी के बाद बीते दिन इस संवेदी सूचकांक में 161 अंक की गिरावट आई थी। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज [एनएसई] का निफ्टी 12.65 अंक सुधरकर पर 8475.75 बंद हुआ।
कारोबार के दौरान बीएसई का सेंसेक्स एक समय कमजोर होकर 28261.31 अंक के निचले स्तर तक चला गया था। हालांकि बाद में रीयल एस्टेट, मेटल व एफएमसीजी के शेयरों में लिवाली बढऩे से यह ऊंचे में 28470.15 अंक का स्तर छू गया। निफ्टी ने भी 8500.30 का ऊपरी स्तर छुआ था। बड़ी कंपनियों के शेयरों के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में ज्यादा तेजी आई। बीएसई का मिडकैप 0.62 और स्मॉलकैप 1.12 फीसद बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स की तीस कंपनियों में 16 के शेयर फायदे में रहे, जबकि 14 में नुकसान दर्ज हुआ।