सेंसेक्स 34.29 अंक चढ़कर हुआ बंद तो निफ्टी 4.60 अंक चढ़ा
गुरूवार के सेंसेक्स में भारी गिरावट के एक दिन बाद यानि शुक्रवार को सेंसेक्स में मामूली बढ़त देखने को मिली। ये 34.29 अंक चढ़कर 22,986.12 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी में भी थोड़ा सुधा आया। निफ्टी 4.60 अंक चढ़कर 6,980.95 पर बंद हुआ।
मुंबई। गुरूवार के सेंसेक्स में भारी गिरावट के एक दिन बाद यानि शुक्रवार को सेंसेक्स में मामूली बढ़त देखने को मिली। ये 34.29 अंक चढ़कर 22,986.12 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी में भी थोड़ा सुधा आया। निफ्टी 4.60 अंक चढ़कर 6,980.95 पर बंद हुआ।
इससे पहले शुक्रवार की सुबह गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली।
गुरुवार को शेयर बाजार 800 से ज्यादा अंक टूटकर 23 हजार के नीचे चला गया था। रिकॉर्ड गिरावट से निवेशकों के करोड़ों रुपए डूब गए।
गुरुवार को शेयर बाजार रिकॉर्ड 807 अंकों की जबरदस्त गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी में भी 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी।
पढ़े : 807 अंकों की गिरावट से 23,000 के नीचे पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी 248 अंक लुढ़का