बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 27 हजार पार
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार चढ़कर बंद हुए। सेंसेक्स 116.32 (+0.43 फीसद) अंक ऊपर 27,206.74 पर बंद हुआ। निफ्टी में 24.85 (+0.31 फीसद) अंक की तेजी रही। निफ्टी 8,146.30 पर बंद हुआ।
मुंबई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार चढ़कर बंद हुए। सेंसेक्स 116.32 (+0.43 फीसद) अंक ऊपर 27,206.74 पर बंद हुआ। निफ्टी में 24.85 (+0.31 फीसद) अंक की तेजी रही। निफ्टी 8,146.30 पर बंद हुआ।
इसके विपरीत एशियाई बाजारों के नाकारात्मक रुख के बीच फंडों और खुदरा निवेशकों की बिकवाली से देश के शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ खुले। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 166 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ 27 हजार के स्तर से नीचे पहुंच गया।
30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार [बीएसई] का सेंसेक्स 166.32 अंक यानि 0.61 फीसद की गिरावट के साथ 26,924.10 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स में पिछले सत्र में 27.79 की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज [एनएसई] का निफ्टी भी 56.65 यानि 0.69 फीसद की गिरावट के साथ 8,064.80 पर पहुंच गया। मुनाफावसूली के चलते रियल्टी, कैपिटल गुड्स, मैटल, ऑटो, पॉवर और बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में गिरावट देखी गई।
उधर, एशियाई बाजारों में जापान का निक्कई 0.81 फीसद और हांगकांग का हेंगसेंग 1.34 फीसद गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका का डाओ जोंस शुक्रवार को 0.08 फीसद बढ़त के साथ बंद हुआ था।