हर्मन मिलर रीच अवार्ड से रिलायंस जियो का दफ्तर सम्मानित
नवी मुंबई स्थिति रिलायंस जियो के दफ्तर को शानदार डिजाइन के लिए हर्मन मिलर रीच अवॉर्ड से नवाजा गया है।
नई दिल्ली। नवी मुंबई स्थिति रिलायंस जियो के दफ्तर को हर्मन मिलर रीच अवॉर्ड से नवाजा गया है। दफ्तर में इनोवेटिव डिजाइन के जरिए बनाया गया है। इस दफ्तर को देश और दुनिया के आधुनिक दफ्तरों में शुमार किया जा रहा है।
DWP फर्म द्वारा डिजाइन किए इस दफ्तर की खासियत ये है कि इसमें स्लीक लाउंज, कलर स्कीम और स्पेस पर ज्यादा ध्यान दिया गया है।
ओपन ऑफिस कल्चर को बढ़ावा देने के लिए इसे खास तरह से डिजाइन किया गया है। इस दफ्तर में सभी हाइटेक इंतजाम हैं। जियो के साथ काम करने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि केबिन कल्चर को समाप्त करना सबसे बड़ी चुनौती थी। केबिन होने की वजह से लोग केवल अपने स्पेस में ही घूम फिर सकते थे। रिलांयस जियो से जुड़े अधिकारी के मुताबिक नवी मुंबई स्थिति दफ्तर में बदलाव की वजह से पूरे संगठन में व्यापक परिवर्तन देखने को मिलेंगे।
रिलायंस जियो के दफ्तर को आधुनिकतम स्वरूप देने के लिए देश भर के उम्दा डिजाइन और ऑर्किटेक्ट फर्म की मदद ली गयी। वर्ष 2015 में दफ्तर बनकर पूरी तरह तैयार हुआ।