'तेल की कीमतें गिरने से भारतीय अर्थव्यवस्था को हुआ फायदा'
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि कच्चे तेल की गिरती कीमतों से भारत की अर्थव्यवस्था को फायदा हुआ है। दिल्ली के डीपी कोहली मेमोरियल में सोमवार को आर्थिक चुनौतियों पर आयोजित एक व्याखान में उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले कुछ समय से तेल की कीमतों में भारी
नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि कच्चे तेल की गिरती कीमतों से भारत की अर्थव्यवस्था को फायदा हुआ है। दिल्ली के डीपी कोहली मेमोरियल में सोमवार को आर्थिक चुनौतियों पर आयोजित एक व्याखान में उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले कुछ समय से तेल की कीमतों में भारी कमी आई है, इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को काफी फायदा हुआ है।
उनके मुताबिक, तेल की कीमत घटने जैसे बाह्य कारक अचानक लाभ में बदल गए हैं। पहले विकास दर में अनिश्चितता रहती थी, मगर अब व विकास दर में भी सुधार हुआ है।
उन्होंने कहा कि किसी भी जांच एजेंसी की जिम्मेदारी बहुत बड़ी होती है। खासकर गंभीर अपराधों में यह जिम्मेदारी और भी अहम इसलिए होती है, ताकि उस मामले में निष्पक्ष न्याय मिल सके। उनकी कोशिश रहती कि कोई भी न्याय अधूरा न रहे, क्योंकि अधूरा न्याय बर्दास्त नहीं किया जा सकता है।
न्याय दिलाने में न्यायपालिका और सीबीआइ इस मामले में अहम भूमिका निभा रही हैं। उनके मुताबिक, न्याय की प्रक्रिया विश्वास पर टिकी हुई है।