250 टन प्याज इंपोर्ट होकर आया, जल्द घटेंगे दाम
प्याज की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए 250 टन प्याज भारत पहुंच चुका है। सरकार ने 2000 टन प्याज आयात करने का फैसला किया है। आयात का यह पहला चरण है। बाकी बची खेप इस सप्ताह के अंत तक आ जाएगी।
नई दिल्ली । प्याज की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए 250 टन प्याज भारत पहुंच चुका है। सरकार ने 2000 टन प्याज आयात करने का फैसला किया है। प्याज आयात का यह पहला चरण है। बाकी बची खेप इस सप्ताह के अंत तक आ जाएगी।
इसी क्रम में आसमान छू रही दाल की कीमतों पर लगाम कसने की तैयारी की गई है। 3,223 टन दाल पहले ही मुंबई और चेन्नई पहुंच चुकी है। वहीं 20 अक्टूबर तक शेष 5 हजार टन दाल भारत आ जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर बनाई गई अंतर मंत्रालय समिति ने दाल और प्याज की उपलब्धता पर समीक्षा की है।
खाद्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्याज आयात की 250 टन की पहली खेप मुंबई के जेएनपीटी बंदरगाह पर आ चुकी है, शेष बची 2 हजार टन की खेप इस सप्ताह की खत्म होने तक भारत पहुंच जाएगी। आयात के बाद ये देखा गया कि मंडियों में इनकी थोक कीमतों में काफी सुधार आया है।