कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रूख
कच्चे तेल की कीमतें साल के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया है। तेल उत्पादक देश लीबिया में नया तनाव पैदा होने से आपूर्ति गडबडाने की आशंका में दाम बढे हैं। बाजार में फिलहाल अमेरिका के तेल भंडारों के बारे में ताजा आंकडे मिलने की प्रतीक्षा की जा रही है।
लंदन। कच्चे तेल की कीमतें साल के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया है। तेल उत्पादक देश लीबिया में नया तनाव पैदा होने से आपूर्ति गडबडाने की आशंका में दाम बढे हैं। बाजार में फिलहाल अमेरिका के तेल भंडारों के बारे में ताजा आंकडे मिलने की प्रतीक्षा की जा रही है।
अमेरिका दुनिया में कच्चे तेल का सबसे बडा उपभोक्ता देश है। अमेरिका के जून डिलीवरी वाले वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट तेल का भाव बुधवार को पांच माह के उच्चस्तर 62.08 डालर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। बाद में यह कुछ घट कर 61.99 डालर पर चल रहा था। पिछले दिन के मुकाबले इसमें 1.59 डालर प्रति बैरल की तेजी दर्ज गई।
ब्रेंट नार्थ-सी क्रुड जून डिलीवरी भी उछल कर 69.15 डालर प्रति बैरल तक चढने के बाद 68.92 डालर प्रति बैरल पर था। यह पिछले दिन के मुकाबले यह 1.40 डालर पर पहुंच गया। सीएमसी के बाजार विश्लेषक निकोलस तिओ ने बताया, 'पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक चिंतायें तेल मूल्यों पर लगातार प्रभाव डाल रही है। चाहे वह लीबिया हो, यमन हो या फिर इराक।'
मीडिया रिपोर्टों में कल कहा गया कि प्रदर्शनकारियों ने लीबिया में पूर्वी क्षेत्र स्थित एक बंदरगाह पर तेल की डिलीवरी बंद करा दी।