एनआरआइ ने छह माह में भेजे 65 अरब डॉलर
विभिन्न देशों में रह रहे अनिवासी भारतीयों (एनआरआइ) ने पिछले छह माह में करीब 65 अरब डॉलर भारत भेजे हैं। लंदन स्थित भारतीय मूल के उद्यमी लॉर्ड स्वराज पॉल ने यह जानकारी दी है। पॉल ने कहा कि अनिवासी भारतीयों के योगदान को देखते हुए भारत सरकार को भी एनआरआइ को अपना मानना चाहिए। ब्रिटेन के कपारो समूह के संस्थापक
नई दिल्ली। विभिन्न देशों में रह रहे अनिवासी भारतीयों (एनआरआइ) ने पिछले छह माह में करीब 65 अरब डॉलर भारत भेजे हैं। लंदन स्थित भारतीय मूल के उद्यमी लॉर्ड स्वराज पॉल ने यह जानकारी दी है। पॉल ने कहा कि अनिवासी भारतीयों के योगदान को देखते हुए भारत सरकार को भी एनआरआइ को अपना मानना चाहिए।
ब्रिटेन के कपारो समूह के संस्थापक अध्यक्ष पॉल ने कहा कि भारत के विकास में अनिवासी भारतीयों के योगदान को अक्सर भुला दिया जाता है। पिछले साल और इस साल जब भारत में वित्तीय संकट जैसी स्थितियां सामने आई तो सरकार ने पाया कि बैंक एनपीए के बोझ से दबे हैं। ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक की अपील पर अनिवासी भारतीय देश के लिए खड़े हो गए। एनआरआइ इंस्टीट्यूट में अपने सम्मान में आयोजित भोज के दौरान पॉल ने कहा कि पिछले छह महीने में एनआरआइ की जमा के माध्यम से भारत में करीब 65 अरब डॉलर की रकम आई है। उम्मीद है कि भारत सरकार और भारत के लोग अनिवासी भारतीयों को अपना समझेंगे।
उन्होंने कहा कि एनआरआइ समुदाय भारत पर उतना ही गर्व करता है जितना कि कोई भारतवासी करता है। लोकसभा चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि यहां मतदान का अनुपात बहुत ऊंचा है। ऐसा किसी भी पश्चिमी देश में नहीं है।
पढ़ें : परदेस गए भारतीयों ने भेजा सबसे ज्यादा धन
पढ़ें : सऊदी अरब में आठ साल से ज्यादा नहीं रह सकेंगे प्रवासी