Move to Jagran APP

मुकेश की दौलत एस्टोनिया की जीडीपी के बराबर

उद्योगपति मुकेश अंबानी को लगातार नौवें साल देश के सबसे अमीर व्यक्ति का तमगा मिला है

By Surbhi JainEdited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 10:26 AM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 10:30 AM (IST)
मुकेश की दौलत एस्टोनिया की जीडीपी के बराबर

prime article banner

नई दिल्ली: उद्योगपति मुकेश अंबानी को लगातार नौवें साल देश के सबसे अमीर व्यक्ति का तमगा मिला है। उनकी दौलत तेजी से बढ़कर 22.7 अरब डॉलर (लगभग 1,52,090 करोड़ रुपये) हो गई है। इसने रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया की संपत्ति की बराबरी एस्टोनिया के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से कर दी है। फोर्ब्स इंडिया ने भारत के 100 शीर्ष दौलतमंदों की सूची जारी करते हुए यह बात कही।

फोर्ब्स की सूची में विप्रो के अजीम प्रेमजी देश के चौथे सबसे धनी व्यक्ति हैं। उनकी संपत्ति 15 अरब डॉलर (करीब 1,00,500 करोड़ रुपये) है। यह मोजांबिक की 14.7 अरब डॉलर की जीडीपी से यादा है। सूची में सन फार्मा के दिलीप सांघवी दूसरे स्थान पर हैं। उनकी दौलत 16.9 अरब डॉलर आंकी गई है। जबकि हिंदुजा परिवार 15.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे पायदान पर है। पालोनजी मिस्त्री पांचवें स्थान पर हैं, जिनके पास 13.90 अरब डॉलर की दौलत है।

दौलतमंदों से जुड़ी ये बातें हैं खास

फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार, देश के शीर्ष पांच अरबपतियों की कुल संपदा 83.7 अरब डॉलर है। यहमंगलयानमिशन की लागत से यादा है।नई दिल्ली, प्रेट्र : उद्योगपति मुकेश अंबानी को लगातार नौवें साल देश के सबसे अमीर व्यक्ति का तमगा मिला है। उनकी दौलत तेजी से बढ़कर 22.7 अरब डॉलर (लगभग 1,52,090 करोड़ रुपये) हो गई है। इसने रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया की संपत्ति की बराबरी एस्टोनिया के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से कर दी है। फोर्ब्स इंडिया ने भारत के 100 शीर्ष दौलतमंदों की सूची जारी करते हुए यह बात कही।

फोर्ब्स की सूची में विप्रो के अजीम प्रेमजी देश के चौथे सबसे धनी व्यक्ति हैं। उनकी संपत्ति 15 अरब डॉलर (करीब 1,00,500 करोड़ रुपये) है। यह मोजांबिक की 14.7 अरब डॉलर की जीडीपी से यादा है। सूची में सन फार्मा के दिलीप सांघवी दूसरे स्थान पर हैं। उनकी दौलत 16.9 अरब डॉलर आंकी गई है। जबकि हिंदुजा परिवार 15.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे पायदान पर है। पालोनजी मिस्त्री पांचवें स्थान पर हैं, जिनके पास 13.90 अरब डॉलर की दौलत है।

दौलतमंदों से जुड़ी ये बातें हैं खास

फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार, देश के शीर्ष पांच अरबपतियों की कुल संपदा 83.7 अरब डॉलर है। यह मंगलयानमिशन की लागत से यादा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.