आधे से ज्यादा अमीर भारतीयों की उम्र 40 साल से कम: सर्वे
देश में तेजी से हो रहे डिजिटलाइजेशन और बढ़ रहे स्टार्टअप कारोबार की वजह से भारत में पहली बार अमीरों की संख्या में युवाओं की भागेदारी इतनी अधिक है
देश में तेजी से हो रहे डिजिटलाइजेशन और बढ़ रहे स्टार्टअप कारोबार की वजह से भारत में पहली बार अमीरों की संख्या में युवाओं की भागेदारी इतनी अधिक है। कोटक वेल्थ मैनेजमेंट की ओर से किए गए एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि भारत में आधे से ज्यादा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स की उम्र 40 वर्ष से कम है। हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स में उन लोगों को शामिल किया गया है जिनकी व्यक्तिगत आय 25 करोड़ रुपए से अधिक है। जनवरी से मार्च 2016 के बीच कोटक वेल्थ मैनेजमेंट की ओर से किए गए इस सर्वे में कुल 12 शहरों के 225 HNIs को शामिल किया गया है।
पढ़े, इस तरह आप बचा सकते हैं 38,625 रुपये का इंकम टैक्स
कोटक वेल्थ सर्विसेज, सुपररिच इंडियन्स से जुड़ा यह सर्वे बीते 6 वर्षों से कर रही है। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है, जब इतने अमीर भारतीयों की उम्र महज 40 वर्षों से भी कम है। सर्वे के नतीजों के मुताबिक यह इकोनॉमी में आए इंटरनेट बूम का नतीजा है।
इस रिपोर्ट में फ्लिपकार्ट के सचिन बंसल, बिन्नी बंसल समेत पेटीएम के मालिक विजय शेखर शर्मा का भी नाम शामिल है। शर्मा की निजी संपत्ती 2824 करोड़ रुपए की है। जबकि बंसल बंधुओं का नाम पिछले साल फोर्ब्स की बिलेनियर लिस्ट में शामिल किया गया था।
पिछले साल बीजिंग बेस्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट ने 28 वर्षीय अंकित भाटी और 29 वर्षीय भावीश अग्रवाल को सबसे कम उम्र के अमीर भारतीयों की सूची में शामिल किया था। ये दोनों ही ANI टेक्नोलॉजी के फाउंडर हैं जो ओला नाम की टैक्सी सर्विस चलाती है। इन दोनों की निजी संपत्ती 2385 करोड़ रुपए की है।
पढ़े, पीपीएफ खाते से जुड़े 10 अहम सवालों के ये हैं जबाव
स्टार्टअप फाउंडर के अलावा खिलाड़ियों और सेलेब्रिटी का नाम भी कोटक वेल्ट मैनेजमेंट की ओर से किए गए सर्वे में शुमार है। 35 वर्षीय महेंन्द्र सिंह धोनी इस लिस्ट में 23वें पायदान पर हैं, जो 2015 के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट हैं। वहीं इस लिस्ट में 27 वर्षीय विराट कोहली और 30 वर्षीय दीपिका पादुकोण शामिल हैं।
भारत में HNIs की संख्या हर साल 7 फीसदी की दर से बढ़ रही है। इस साल यह संख्या कुल 146,600 पहुंच गई है, जिनकी कुल संपत्ती 135 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है।