Move to Jagran APP

कर्मचारियों की सुरक्षा को श्रम मंत्रालय लाएगा चार श्रम कोड

केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने श्रमिकों के भत्ते, औद्योगिक संबंध, सामाजिक सुरक्षा और कार्य के हालात के चार क्षेत्रों में चार नियमावलियां बनाने का प्रस्ताव किया है। ताकि कर्मचारियों की सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा में इजाफा हो।

By Murari sharanEdited By: Published: Sat, 27 Jun 2015 06:28 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jun 2015 07:41 PM (IST)
कर्मचारियों की सुरक्षा  को श्रम मंत्रालय लाएगा चार श्रम कोड

हैदराबाद। केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने श्रमिकों के भत्ते, औद्योगिक संबंध, सामाजिक सुरक्षा और कार्य के हालात के चार क्षेत्रों में चार नियमावलियां बनाने का प्रस्ताव किया है। ताकि कर्मचारियों की सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा में इजाफा हो।

loksabha election banner

केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री बंडारु दत्तात्रेय ने शनिवार को बताया कि वह चार श्रम कोड लाने वाले हैं। यह अहम कोड भत्ते पाने वालों के लिए बहुत लाभकारी होंगे। अभी फिलहाल दिए जाने वाले भत्तों में असमानता है। वह एक ही कोड के तहत सभी भत्ते ले आएंगे। दूसरा कोड औद्योगिक संबंधी कोड होगा। इसके तहत सभी कानूनों का समागम होगा। तीसरा सामाजिक सुरक्षा का कोड होगा। चौथा कोड श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर होगा।

बंडारु दत्तात्रेय ने दक्षिणी राज्यों के श्रम मंत्रियों और अधिकारियों से एक क्षेत्रीय सम्मेलन में संबोधन के दौरान कहा कि सरकार ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों, कर्मचारियों और केंद्र व राज्य सरकारों से श्रम संबंधी मुद्दों पर त्रिस्तरीय वार्ता कर रही है। श्रमिकों से संबंधित यहां दर्जनों कानून हैं। सरकार इनका सरलीकरण कर रही है। उन्होंने कर्मचारियों की कार्यकुशलता पर भी बल दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.