सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मारुति का वर्चस्व कायम, टॉप 5 में 4 कारें मारुति की

By Edited By:
Published: Sat, 10 Aug 2013 11:11 AM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2013 11:54 AM (IST)

देश की सबसे पुरानी कार कंपनी मारुति सुजूकी के वर्चस्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी कार कंपनी मारुति सुजूकी के वर्चस्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शीर्ष चार कारें मारुति के नाम हैं। यात्री कार सेगमेंट में मारुति की मजबूत को हिलाना असंभव-सा लगता है।

पढ़ें: छोटी कारों की सवारी कर मारुति को पीछे छोड़ेगी हुंडई

मारुति को टक्कर देने के लिए हुंडई, टाटा, महिंद्रा आदि कंपनियां भरसक प्रयास कर रही हैं, लेकिन मारुति को अपनी जगह से हटा नहीं पा रहीं। आइए जानते हैं कि मारुति की वह कौन सी गाड़ियां हैं जो भारत में सबसे ज्यादा बिक रही हैं :-

मारुति ऑल्टो

वित्त वर्ष 2011-12 में मारुति ने 3,08,288 ऑल्टो मॉडल को बेचा। हालांकि, ऑल्टो को शुरुआत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन उसकी सफलता का अंदाजा किसी बात लगाया जा सकता है कि वह भारत में आज सबसे ज्यादा बिक रही है। देश के छोटे और बड़े दोनों तरह के शहरों में इस देखा जा सकता है। चालू वित्त वर्ष के दौरान 2,66,785 ऑल्टो बेची जा चुकी हैं। मारुति ने अक्टूबर 2012 में ऑल्टो 800 को लॉन्च किया था, जो पहले मारुति 800 के नाम से जानी जाती थी।

स्विफ्ट

स्विफ्ट का पहला वर्जन 2005 में पेश किया गया था जिसने सभी कार कंपनियों की नाक में दम कर दिया। 2011 में मारुति ने इसका अपग्रेड वर्जन पेश किया। स्विफ्ट को मारुति द्वारा पेश किया गया पहला स्ट्रेटजीक प्रोडक्ट माना गया। वित्त वर्ष 2013 के लिए इसका बिक्री आंकड़ा 1,824,897 यूनिट है।

डीजायर

डीजायर को लोगों ने इतना पसंद किया कि वह उसके लिए आज भी 4 से 8 हफ्ते का वेटिंग पीरियड चल रहा है। कंपनी ने जब से इसे लॉन्च किया है तब से अबतक 5.30 लाख डीजायर बिक चुकी हैं। प्रत्येक माह कंपनी 15,000 कारें बेच रही है। वित्तीय वर्ष 2013 में कंपनी ने 1,69,571 यूनिट बेंची।

वैगन आर

लंबे लोगों के लिए मारुति ने वैगन आर कार को लॉन्च किया था। हालांकि, अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले वह काफी लेट थी। इसके बावजूद वैगन आर धड़ले से बिकी। वित्त वर्ष 2011-12 में मारुति ने 1,46,474 वैगन आर बेंची। 2013 के लिए मारुति ने वैगन आर का नाम मॉडल भी पेश किया जिसमें उसमें पहले की तुलना में ज्यादा जगह है। वित्त वर्ष 2013 के लिए वैगन आर की बिक्री 1,35,694 यूनिट है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर