शिखर पर बरकरार शेयर बाजार, सेंसेक्स 118 अंक चढ़ा
शेयर बाजान ने आज लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई को छू लिया। कैपिटल गुड्स शेयरों में आज के दिन भी तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा, बैंकों के शेयरों में मुनाफा देखा गया। आज एक्सपायरी के दिन बाजार ने फिर नई ऊंचाई हासिल कर ली है। दिन के कारोबार में निफ्टी 6
नई दिल्ली। शेयर बाजान ने आज लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई को छू लिया। कैपिटल गुड्स शेयरों में आज के दिन भी तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा, बैंकों के शेयरों में मुनाफा देखा गया। आज एक्सपायरी के दिन बाजार ने फिर नई ऊंचाई हासिल कर ली है। दिन के कारोबार में निफ्टी 6860 का स्तर पार किया, तो सेंसेक्स भी शानदार जोश दिखाते हुए 22900 के ऊपर पहुंच गया।
कारोबार के अंत में बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 118.17 अंक यानी 0.52 फीसद की मजबूती के साथ 22,876.54 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 25.45 अंक यानी 0.4 फीसद चढ़कर 6,840.80 के स्तर पर बंद हुआ है।
कैपिटल गुड्स के शेयरों ने आज भी बढ़त बनाने में कामयाबी हासिल की। एलएंडटी के शेयरों की अनुवाई में इस सेक्टर में तेजी रही। एलएंडटी के शेयर आज 2.5 फीसद चढ़े। हालांकि, कारोबार के दौरान तेल एंव गैस के शेयरों पर बिकवाली का दबाव दर्ज किया गया।