सेंसेक्स 266 अंक गिरकर 24,020 पर बंद
सेंसेक्स 266.40 अंकों की गिरावट के साथ 24,020.98 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 7,298.20 पर बंद हुआ।
By Kishor JoshiEdited By: Published: Tue, 09 Feb 2016 10:24 AM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2016 04:07 PM (IST)
मुबंई। एशियाई बाजारों में भारी गिरावट के चलते भारतीय बाजारों के लिए आज का दिन खराब रहा। बाजार की शुरूआत 1 फीसदी से ज्यादा गिरावट के साथ हुई हालांकि बाद में इसमें रिकवरी शुरू हुई थी। बाजार बंद होने तक कुछ खास रिकवरी नहीं हो सकी। सेंसेक्स 266.40 अंकों की गिरावट के साथ 24,020.98 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 7,298.20 पर बंद हुआ।
पढ़ें: सोने-चांदी की चमक और बढ़ी
इससे पहले आज बाजार की शुरूआत गिरावट के साथ हुई सेंसेक्स 24000 से नीचे आ गया था, वहीं निफ्टी भी 7300 के नीचे आ गया था। एनएसई पर फार्मा इंडेक्स को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे है। बैंक, आईटी, सर्विस और मेटल के क्षेत्रों में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें