जानिए, साइरस की लीडरशिप में किन कंपनियों ने दिया 100% तक रिटर्न, किसने किया निराश
मंगलवार के कारोबारी सत्र में भले ही टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन बीते चार साल में कंपनियों के तमाम शेयरों ने अच्छी बढ़त दर्ज की है
नई दिल्ली। मंगलवार के कारोबारी सत्र में भले ही टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन बीते चार साल में कंपनियों के तमाम शेयरों ने अच्छी बढ़त दर्ज की है। साइरस मिस्त्री के कमान संभालने के बाद टाटा ग्रुप की कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब दोगुना बढ़ गया। बीते चार वर्षों में टाटा ग्रुप की कुल मार्केट कैप 4.6 लाख करोड़ से बढ़कर 8.5 लाख करोड़ हो गई। साइरस मिस्त्री के कार्यकाल में टाटा ग्रुप की तीन कंपनियों ने निगेटिव रिटर्न दिया। जबकि तीन कंपनियों ने निवेशको को 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ें- मिस्त्री को टाटा संस से विदाई, पालोनजी ग्रुप जाएगा कोर्ट; जानें- 10 खास बातें
साइरस की लीडरशिप में टाटा ग्रुप की कंपनियों का प्रदर्शन
रतन टाटा की लीडरशिप में 57 गुना बढ़ी कंपनियों की मार्केट कैप
वहीं रतन टाटा की चेयरमैनशिप में कंपनी की कंपनियों की मार्केट कैप करीब 57 गुना बढ़ी थी। 1991 में जब रतन टाटा ने ग्रुप की कमान संभाली थी तब ग्रुप की मार्केट कैप 8000 करोड़ रुपए थी। वहीं 2012 में साइरस मिस्त्री जब टाटा ग्रुप की कमान संभाल रहे थे तब टाटा ग्रुप की कंपनियों की मार्केट कैप 4.6 लाख करोड़ रुपए हो गयी थी। फीसदी के लिहाज से यह बढ़त 57 गुना है। शेयर बाजार में टाटा ग्रुप की कुल 17 कंपनियां लिस्टेड हैं।
टीसीएस का बढ़ा रुतबा
साइरस मिस्त्री के चेयरमैन बनने के बाद से टीसीएस का मार्केट कैप 2.29 लाख करोड़ रुपए बढ़ा। इस दौरान स्टॉक में 92 फीसदी की बढ़त दर्ज की। तमाम ब्रोक्रेज फर्म ने दिग्गज आईटी कंपनियों में टीसीएस को अपनी पहली पसंद बनाया। टीसीएस के शेयर ने बीते 52 हफ्तों में 2740 का उच्चतम स्तर छुआ। मंगलवार के कारोबार में टीसीएस का शेयर करीब एक फीसदी की गिरावट के साथ 2400 रुपए प्रति शेयर के स्तर पर है।