Move to Jagran APP

सौ अरबपतियों के साथ भारत छठे पायदान पर

भारत अरबपतियों की तादाद के मामले में छठे स्थान पर है। देश में 100 अरबपति हैं, वो भी डॉलर वाले। इनकी कुल संपत्ति 175 अरब डॉलर (10,500 अरब रुपये) है। पूरी दुनिया में कुल अरबपतियों की संख्या 2,325 हो गई है, जो अब तक का रिकॉर्ड है। वेल्थ-एक्स व यूबीएस की 2014 की ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार भ

By Edited By: Published: Wed, 17 Sep 2014 09:58 PM (IST)Updated: Wed, 17 Sep 2014 09:58 PM (IST)
सौ अरबपतियों के साथ भारत छठे पायदान पर

नई दिल्ली। भारत अरबपतियों की तादाद के मामले में छठे स्थान पर है। देश में 100 अरबपति हैं, वो भी डॉलर वाले। इनकी कुल संपत्ति 175 अरब डॉलर (10,500 अरब रुपये) है। पूरी दुनिया में कुल अरबपतियों की संख्या 2,325 हो गई है, जो अब तक का रिकॉर्ड है। वेल्थ-एक्स व यूबीएस की 2014 की ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

loksabha election banner

इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में बीते साल के मुकाबले अरबपतियों की संख्या में कमी आई है। साल 2013 में भारत में ऐसे लोगों की संख्या 103 थी, जिनके पास एक अरब डॉलर या उससे अधिक की संपत्ति थी। इसके बावजूद वेल्थ-एक्स की शीर्ष दस की सूची में भारत छठे स्थान पर कायम है। खास बात यह कि देश में अरबपतियों की संख्या फ्रांस, स्विट्जरलैंड और हांगकांग से ज्यादा है।

मुंबई शहर टॉप-20 में

इस रिपोर्ट के अनुसार मुंबई 28 अरबपतियों के साथ दुनिया के शीर्ष 20 अरबपतियों वाले शहरों में शुमार है। इस सूची में न्यूयॉर्क पहले स्थान पर है, जहां 103 अरबपति रहते हैं। अरबपतियों के मामले में शीर्ष 40 देशों में अमेरिका अपने पहले स्थान पर काबिज हैं। यहां दुनिया के सबसे ज्यादा 571 अरबपति हैं। इसके बाद चीन (190) व ब्रिटेन (130) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

देश में घटे, दुनिया में बढ़े अरबपति

जुलाई, 2013 से जून, 2014 के बीच भारत में अरबपतियों की संख्या तीन प्रतिशत कम हुई है, जबकि उनकी कुल संपत्ति पांच अरब डॉलर घटकर 175 अरब डॉलर रह गई है। अगर दुनियाभर की बात करें तो अरबपतियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। विश्व में अरबपतियों की संख्या सात फीसद बढ़कर 2,325 हो गई है। 2014 में 155 नए अरबपति इस सूची में जुड़े हैं। दुनिया के अरबपतियों की कुल संपत्ति में भी 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यह 73 खरब डॉलर हो गई है। यह आंकड़ा अमेरिका के डाउ जोंस की सूची में शामिल सभी कंपनियों की कुल संपत्ति से भी ज्यादा है।

एशियाई अरबपतियों की संपत्ति बढ़ी

महाद्वीपों के मामले में यूरोप 775 अरबपतियों के साथ अव्वल है। इनकी कुल संपत्ति 23.70 खरब डॉलर है। वहीं एशिया के अरबपतियों की कुल संपत्ति में बीते साल 18.7 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जो अन्य महाद्वीपों की तुलना में सबसे ज्यादा है। अरबपतियों की कुल आय बढ़ोतरी में एशिया का योगदान 30 प्रतिशत का है। एशिया में अरबपतियों की संख्या में पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस सूची में एशिया से 52 नए नाम जुड़े हैं, जिनमें से सर्वाधिक 33 चीन के हैं।

पढ़ें : भारत में फ्रांस, सऊदी अरब व स्विट्जरलैंड से ज्यादा रईस

पढ़ें : भारतीय कुबेरों की आधी संपत्ति शीर्ष पांच दौलतमंदों के बराबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.