भारत को कच्चे तेल में मिला ब्रेक्जिट का लाभ
ब्रेक्जिट की वजह से कच्चे तेल (क्रूड) की कीमतों में आई गिरावट का लाभ भारत को मिलने लगा है।
नई दिल्ली, (आइएएनएस)। ब्रेक्जिट की वजह से कच्चे तेल (क्रूड) की कीमतों में आई गिरावट का लाभ भारत को मिलने लगा है।
भारतीय क्रूड बास्केट का दाम करीब दो डॉलर घटकर मंगलवार को 45.35 डॉलर पर आ गया। बीते गुरुवार को इस क्रूड बास्केट का मूल्य 47.26 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था। सरकारी तेल कंपनियां इसका फायदा ग्राहकों को भी ईंधन कीमतों में कमी करके दे सकती हैं। इसी महीने 16 तारीख को तेल कंपनियों ने पेट्रोल कीमत में पांच पैसे और डीजल में 1.26 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।ब्रिटेन व यूरोपीय संघ की अर्थव्यवस्थाओं में अस्थिरता की आशंका में अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड के भाव लुढ़क गए थे। अलबत्ता कच्चे तेल की कीमतों में अब सुधार का रुख है। बुधवार को न्यूयॉर्क के बाजार में ब्रेंट क्रूड 1.30 डॉलर भड़ककर 49.88 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह यूएस क्रूड भी बढ़कर 49.14 डॉलर प्रति बैरल पर जा पहुंचा।
कच्चे तेल की कीमतें आपकी जेब पर कैसे डालेगी असर, जानिए पूरा गणित