ग्रीक ट्रेजेडी : बदहाली की बड़ी वजहें
सरकार को अपने नागरिकों के प्रति उदार होना चाहिए, लेकिन जरूरत से ज्यादा रेवड़ियां बांटना भारी पड़ सकता है। ग्रीस में यही हुआ है।
By Shashi Bhushan KumarEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2015 08:13 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2015 08:14 AM (IST)
एथेंस। सरकार को अपने नागरिकों के प्रति उदार होना चाहिए, लेकिन जरूरत से ज्यादा रेवड़ियां बांटना भारी पड़ सकता है। ग्रीस में यही हुआ है। यह यूरोपीय देश ऐतिहासिक आर्थिक संकट से जूझ रहा है। सरकार ने नागरिकों को पेंशन, बोनस और आर्थिक मदद के रूप में कई ऐसी योजनाएं चलाई हैं जो सरकारी खजाने पर भारी पड़ रही हैं। एक नजर सरकार के ऐसे ही फैसलों पर -
- http://www.capital.gr/ वेबसाइट के मुताबिक, बिन ब्याही और तलाकशुदा बेटी को मृत पिता की पेंशन मिलेगी।
- आज ऐसी पेंशन पानी वाली लड़कियों/महिलाओं की संख्या 40 हजार से अधिक है, जिन्हें सालाना 550 मिलियन यूरो बांटे जा रहे हैं।
- सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से नहीं निकाला जाता है। वे 40 साल की आयु के बाद कभी भी रिटायर होकर पेंशन सुविधा ले सकते हैं।
- कम्यूटर का इस्तेमाल करने वालों को बोनस दिया जाता है।
- आप विदेशी भाषा बोलते हैं तो तो भी बोनस पाने के पात्र होंगे।
- वक्त पर ऑफिस पहुंचने वालों को सरकार बोनस देती है।
- इस तरह कर्मचारियों का अतिरिक्त वेतन 1300 यूरो तक पहुंच जाता है।
- जो लोग काम के सिलसिले में बाहर जाते हैं, उन्होंने अलग से भत्ते मिलते हैं।
- सभी ग्रीक पब्लिक-प्रायवेट सेक्टर के कर्मचारियों को साल में 14 माह का वेतन मिलता है। यह अतिरिक्त भुगतान ईस्टर और क्रिसमस के मौके पर किया जाता है।
- क्रिसमस प्रजेंट के रूप में टैक्सी वाले, रेस्त्रां संचालक और हेयरड्रेसर्स को सेवाओं के बदले ज्यादा चार्ज करने की छूट है।
- सरकारी कर्मचारियों के परिजन को मुफ्त विदेश यात्रा की सुविधा है।
- देश में 74 कंपनियां सरकार द्वारा संचालित हैं। इन कंपनियों में जरुरत से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं। भारी घाटे के बावजूद इन्हें चलाया जा रहा है।
- 200 से ज्यादा सरकारी कमेटियों में बैठे लोग क्या करते हैं, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन उन्हें हर माह मोटा वेतन दिया जाता है। मसलन - एक ऐसी झील की देखरेख के लिए कमेटी बनी है जो 1930 में ही सूख गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें