रूथ पोराट बनी गूगल की CFO, पैकेज 420 करोड़ रूपए
गूगल ने वॉल स्ट्रीट की सबसे शक्तिशाली महिला रूथ पोराट को अपना नया मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया है। पोराट को मॉर्गन स्टैनली बैंक छोड़ गूगल जॉइन करने के लिए 7 करोड़ डॉलर से अधिक यानी कि करीब 420 करोड़ रूपए का सैलेरी पैकेज दिया गया है। गूगल की
नई दिल्ली। गूगल ने वॉल स्ट्रीट की सबसे शक्तिशाली महिला रूथ पोराट को अपना नया मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया है। पोराट को मॉर्गन स्टैनली बैंक छोड़ गूगल जॉइन करने के लिए 7 करोड़ डॉलर से अधिक यानी कि करीब 420 करोड़ रूपए का सैलेरी पैकेज दिया गया है। गूगल की ओर से रूथ को ऑफर किया गया यह वेतन उनके मॉर्गन स्टेनली में वेतन के मुकाबले करीब सात गुना अधिक है।
इस वेतन पैकेज का खुलासा एक नियामकीय सूचना में हुआ जिससे स्पष्ट होता है कि गूगल रूथ को कितना महत्व देता है। रूथ 2010 से मॉर्गन स्टैनली में मुख्य वित्त अधिकारी थीं और अब 26 मई से गूगल से जुड़ गई हैं। आते ही गूगल ने उन्हें 2.5 करोड़ डॉलर के शेयर भी दिए हैं और अगले साल और 4 चार करोड़ के शेयर देगा। गूगल इंक उन्हें 50 लाख डॉलर साइनिंग बोनस भी दे रहा है, यह 650000 डॉलर के शुरूआती वेतन से जुड़ेगा। मॉर्गन स्टेनली ने 2013 में रूथ को 1.01 करोड़ डॉलर का वेतन पैकेज के तौर पर 10 लाख डॉलर का वेतन दिया था।