भारत में लगभग बीस फीसद बढ़ा सोने का आयात
भारत में सोने के आयात में करीब बीस फीसद की वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2014-15 में सोने का आयात करीब 34.32 बिलियन डालर तक पहुंच गया है। इसकी एक प्रमुख वजह सोने की कीमत में गिरावट बताई गई है। इसके अलावा रिजर्व बैंक द्वारा प्रतिबंधों में ढ़ील दिए जाने
नई दिल्ली। भारत में सोने के आयात में करीब बीस फीसद की वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2014-15 में सोने का आयात करीब 34.32 बिलियन डालर तक पहुंच गया है। इसकी एक प्रमुख वजह सोने की कीमत में गिरावट बताई गई है। इसके अलावा रिजर्व बैंक द्वारा प्रतिबंधों में ढ़ील दिए जाने के फैसलों से भी इस बार सोने के आयात में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले वित्त वर्ष के दौरान 28.7 बिलियन डालर का था। इसका प्रभाव देश के व्यापार घाटे पर भी देखने को मिला है जो वर्ष 2014-15 में 137 बिलियन डालर तक पहुंच गया था।
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मार्च माह के दौरान आयात में लगभग दोगुनी वृद्धि देखी गई जिसकी वजह से देश का व्यापार घाटा चार माह के शिखर पर आ गया। इस दौरान यह 11.79 बिलियन डालर तक पहुंच गया। गौरतलब है कि भारत विश्व में सबसे बड़ा सोने को आयात करने वाला है। इसकी सबसे अधिक मांग आभूषण बनाने वाली कंपनियों की तरफ से होती है।