सोने की कीमत में 150 रुपये की गिरावट, 30,100 रु. हुआ दाम
सोने की कीमतों में 150 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। गिरावट के बाद सोने का दाम 30,100 रु. हो गया है। जबकि चांदी के दाम में 550 रु. की गिरावट दर्ज की गई है।
By Manish NegiEdited By: Published: Wed, 04 May 2016 02:58 PM (IST)Updated: Wed, 04 May 2016 03:06 PM (IST)
नई दिल्ली, (पीटीआई)। सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत 150 रुपये की कमी देखी गई है। सोने का भाव 30,100 प्रति 10 ग्राम हो गया है। चांदी में भी 550 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी का भाव 41,050 रुपये प्रति किलो हो गया है।
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 3.8 डॉलर कमजोर होकर 1281.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
मुंबई: वाशिंग मशीन की मोटर मे थे 19 सोने के बिस्कुट, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें