एक अक्टूबर को लखनऊ एयरपोर्ट से सफर महंगा
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सफर करना एक अक्टूबर से महंगा हो जाएगा। अब लखनऊ एयरपोर्ट पर भी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता व चेन्नई की तर्ज पर यात्रियों से एयरपोर्ट अथारिटी यूजर डेवलपमेंट फी (यूडीएफ) वसूल करेगा। अभी तक घरेलू व अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से यूडीएफ चार्ज नहीं लिया जाता था। यह काम
लखनऊ, जागरण संवाददाता। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सफर करना एक अक्टूबर से महंगा हो जाएगा। अब लखनऊ एयरपोर्ट पर भी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता व चेन्नई की तर्ज पर यात्रियों से एयरपोर्ट अथारिटी यूजर डेवलपमेंट फी (यूडीएफ) वसूल करेगा। अभी तक घरेलू व अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से यूडीएफ चार्ज नहीं लिया जाता था। यह काम सभी एयरलाइंस अपने यात्रियों से करेंगी। एयरलाइंस यह चार्ज विमानों के किराए के अतिरिक्त वसूल करेगी। इससे लखनऊ से उड़ान भरने वाले घरेलू व अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के एयर टिकट महंगे हो जाएंगे।
एयरपोर्ट इकोनामिक रेग्यूलेटरी अथारिटी (ऐरा) ने अपने सर्कुलर में यह आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार घरेलू यात्रियों से एयरलाइंस 370 रुपये प्रति यात्री लेंगी। इसी तरह विदेश सफर करने वाले प्रति यात्री को 1060 रुपये देना होगा। यह व्यवस्था 1 अक्टूबर 2014 से लागू होगी। एयरलाइंस पैसा वसूल करके एयरपोर्ट अथारिटी को देगा। वहीं जिन यात्रियों ने पहले ही टिकट खरीद लिए हैं उनसे एयरलाइंस बोर्डिग पास बनवाते वक्त यूडीएफ चार्ज लेंगी।
इन सुविधाओं के एवज में लेंगी यूडीएफ
एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेस्टोरेंट, स्मोकिंग जोन, ऐरो ब्रिज, एसी, शापिंग, सुरक्षा व स्पा जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के एवज में यह चार्ज वसूल करेगी। अथारिटी का तर्क है यात्रियों को एक ही छत के नीचे यह सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
1700 हज यात्री मदीने के लिए रवाना
हज हाउस से मदीने के लिए रवानगी के दौरान जहां एक ओर अपनों की आंखें भर आई तो हज यात्रियों के जाने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। दो उड़ानों से देर शाम तक 700 यात्री मदीने के लिए रवाना हुए।
एक ही खिदमतदार के जाने की व्यवस्था होने की वजह से बुजुर्ग यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सामान उठाने के लिए यात्री कुलियों को तलाशते रहें। हज हाउस पर पास बनवाने के लिए दो ही काउंटर होने से यात्रियों के परिजनों को परेशानी भी उठानी पड़ी। मंगलवार को भी दो उड़ानें मदीने के लिए रवाना होंगी।
*****
यूडीएफ चार्ज 1 अक्टूबर 2014 से यात्रियों से लिया जाएगा। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। 1 अप्रैल 15 से यूडीएफ चार्ज 5.98 बढ़ जाएगा। तब घरेलू यात्रियों से 392 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरने वाले यात्रियों से 1124 रुपये वसूल किया जाएगा।
-सुरेश चंद होता, निदेशक, अमौसी एयरपोर्ट