विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 352 अरब डॉलर के पार
देश का विदेशी मुद्रा भंडार आठ मई को समाप्त सप्ताह में लगातार चौथे सप्ताह बढ़ते हुए अब तक की नई उंचाई 352.131 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसमें 26.24 करोड़ डॉलर बढ़कर की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय रिजर्व बैंक के आकड़ों के अनुसार पूर्व सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब
मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार आठ मई को समाप्त सप्ताह में लगातार चौथे सप्ताह बढ़ते हुए अब तक की नई उंचाई 352.131 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसमें 26.24 करोड़ डॉलर बढ़कर की बढ़ोतरी हुई है।
भारतीय रिजर्व बैंक के आकड़ों के अनुसार पूर्व सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 351.87 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 26.27 करोड़ डॉलर बढ़कर 327.415 अरब डॉलर हो गइ’।
इस दौरान स्वर्ण भंडार 19.335 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रहा।
विशेष आहरण अधिकार दो लाख डॉलर घटकर 4.06 अरब डॉलर तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास सुरक्षित राशि एक लाख डॉलर घटकर 1.32 अरब डॉलर पर रहा।