विदेशी मुद्रा भंडार 367 अरब डॉलर के पार
देश में विदेशी पूंजी की आवक बढ़ने से फॉरेक्स रिजर्व नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) 19 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.34 अरब डॉलर की जोरदार
मुंबई, आइएएनएस : देश में विदेशी पूंजी की आवक बढ़ने से फॉरेक्स रिजर्व नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) 19 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.34 अरब डॉलर की जोरदार बढ़ोतरी के 367.17 अरब डॉलर हो गया।
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इससे पिछले सप्ताह फॉरेक्स रिजर्व 7.32 करोड़ डॉलर बढ़कर 365.82 अरब डॉलर पर पहुंचा था।
इस भंडार का अहम हिस्सा माने जाने वाली विदेशी मुद्रा संपत्तियों (फॉरेन करेंसी असेट्स) में समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 1.31 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। इससे ये संपत्तियां 341.67 अरब डॉलर हो गया। स्वर्ण भंडार 21.58 अरब डॉलर के स्तर पर है।
इसी तरह अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष यानी आइएमएफ के तहत देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) की राशि भी 1.18 करोड़ डॉलर बढ़कर 1.49 अरब डॉलर पर रही। आइएमएफ में भारत की जमा पूंजी 2.39 अरब डॉलर रही।
पढ़ें- यूरोपीय शेयर बाजार से मिले सुस्त संकेतों के बाद सेंसेक्स-निफ्टी दिन के निचले स्तर पर