Move to Jagran APP

दिल्ली से कार निकोबार के लिए उड़ान शुरू

देश के सबसे सुदूर इलाके कार निकोबार तक हवाई जहाज के पहुंचने से वहां के लोग देश के बाकी हिस्से से सीधे जुड़ गए हैं। अंडमान निकोबार के इस सबसे दूरस्थ क्षेत्र से दिल्ली अब कुछ घंटों की दूरी पर रह गई है। एलांयस एयर की फ्लाइट सप्ताह में एक दिन दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर होते हुए कार निकोबार के लिए जाएगी। कार ि

By Edited By: Published: Sat, 26 Jul 2014 09:26 PM (IST)Updated: Sat, 26 Jul 2014 09:26 PM (IST)
दिल्ली से कार निकोबार के लिए उड़ान शुरू

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। देश के सबसे सुदूर इलाके कार निकोबार तक हवाई जहाज के पहुंचने से वहां के लोग देश के बाकी हिस्से से सीधे जुड़ गए हैं। अंडमान निकोबार के इस सबसे दूरस्थ क्षेत्र से दिल्ली अब कुछ घंटों की दूरी पर रह गई है। एलांयस एयर की फ्लाइट सप्ताह में एक दिन दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर होते हुए कार निकोबार के लिए जाएगी।

loksabha election banner

कार निकोबार स्थित इंडियन एयर फोर्स स्टेशन पर फ्लाइट का उद्घाटन द्वीप समूह के लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) एके सिंह ने किया। हवाई अड्डे पर उतरी इस पहली फ्लाइट से पहुंचे यात्रियों का वहां शानदार स्वागत किया गया। सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि गृह, विमानन मंत्रालय के साथ अंडमान निकोबार प्रशासन के प्रयास से मिली है। इसका श्रेय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। सिंह ने एलायंस एयर के सीईओ अनिल मेहता को इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। फ्लाइट के वहां पहुंचने के मौके पर कार निकोबार प्रशासन के सभी अधिकारी व विशिष्ट लोग उपस्थित थे।

पढ़ें : पोर्ट ब्लेयर से कार निकोबार के बीच चार्टर्ड विमान सेवा शुरू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.