वित्तमंत्री अरूण जेटली ने कहा- सरकार आर्थिक सुधारों का नया दौर जारी रखेगी
केन्द्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने कहा कि सरकार उम्मीदों के मुताबिक स्थिर कर व्यवस्था लाएगी। साथ ही, सरकार आर्थिक सुधारों का नया दौर जौरी रखेगी। उन्होंने कहा कि अतीत में बढ़ती मांगों के चले इसका बुरा असर पड़ा है।
मुंबई। केन्द्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने कहा कि सरकार उम्मीदों के मुताबिक स्थिर कर व्यवस्था लाएगी। साथ ही, सरकार आर्थिक सुधारों का नया दौर जौरी रखेगी। उन्होंने कहा कि अतीत में बढ़ती मांगों के चले इसका बुरा असर पड़ा है।
मुंबई में मेक इन इंडिया सप्ताह के अंतर्गत सीएनएन एशिया बिजनेस फोरम के दौरान जेटली ने कहा कि अर्थव्यवस्था बाजार परक होती जा रही है, लेकिन गरीबी उन्मूेलन कार्यक्रमों और रोजगार सृजित करने के उपायों पर विशेष ध्यातन दिया जा रहा है। उन्होंकने कहा कि पिछली सरकार के लागू नियमों से देश की छवि धूमिल हुई है।
ये भी पढ़ें- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के आरोपों का अरुण जेटली ने इस तरह दिया जवाब
जेटली ने कहा कि अब एनडीए सरकार इनमें बदलाव का प्रयास कर रही है। उन्होंयने कहा कि वस्तुट और सेवा कर विधेयक के जरिये अप्रत्यदक्ष कर प्रणाली को तर्क संगत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। तेल कीमतों में गिरावट से हुई बचत का उपयोग विशेष रूप से बुनियादी ढांचागत क्षेत्रों को बढ़ावा देने में किया गया है।
जेटली के मुताबिक, सरकार कृषि क्षेत्र पर भी ध्या न दे रही है। सरकारी बैंकों की भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंबने कहा कि वित्तीृय समावेशन और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाने में इन्होंने बड़ी भूमिका निभाई है। पर्यटन क्षेत्र का उल्ले ख करते हुए जेटली ने कहा कि पर्यटन सस्तान होना चाहिए। मेक इन इंडिया सप्ता्ह के दौरान एशिया के आर्थिक और सामाजिक भविष्य पर और भी विचार-विमर्श किया जा रहा है।