फरवरी में देश में आया 3.28 अरब डालर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश
देश में फरवरी, 2015 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का प्रवाह 63 प्रतिशत बढ़कर 3.28 अरब डालर या 20,820 करोड़ रूपये हुआ। पिछले साल 2014 में फरवरी महीने में 2.01 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया था। वित्त वर्ष 2014-15 की अप्रैल से फरवरी की अवधि में देश में विदेशी
नई दिल्ली। देश में फरवरी, 2015 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का प्रवाह 63 प्रतिशत बढ़कर 3.28 अरब डॉलर या 20,820 करोड़ रूपये हुआ। पिछले साल 2014 में फरवरी महीने में 2.01 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया था।
वित्त वर्ष 2014-15 की अप्रैल से फरवरी की अवधि में देश में विदेशी निवेश का प्रवाह 39 प्रतिशत बढ़कर 28.81 अरब डॉलर रहा है। औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईआईपी) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 20.76 अरब डॉलर रहा था।
जिन क्षेत्रों को 2014-15 के पहले 11 महीनों में सबसे अधिक विदेशी निवेश मिला उनमें सेवा क्षेत्र (2.88 अरब डॉलर), दूरसंचार (2.85 अरब डॉलर), वाहन (2.42 अरब डॉलर), कंप्यूटर साफ्टवेयर एंड हार्डवेयर (2.04 अरब डॉलर) और फार्मास्युटिकल्स (1.30 अरब डॉलर) शामिल हैं।
इस अवधि में देश में सबसे अधिक 8.44 अरब डॉलर का एफडीआई मारीशस से आया। उसके बाद सिंगापुर से 6.42 अरब डॉलर, नीदरलैंड से 3.29 अरब डॉलर, जापान से 1.72 अरब डॉलर और अमेरिका से 1.69 अरब डॉलर का एफडीआई आया।
वर्ष 2013-14 में देश में 24.29 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया था।