जेटली ने पनामा पेपरलीक्स पर राष्ट्रमंडल के वित्तमंत्रियों से की बात
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अंतरराष्ट्रीय कराधान के मुद्दे पर एक साझा रणनीति बनाने की वकालत की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रमंडल देशों के वित्त मंत्रियों से पनामा पेपर लीक्स के सिलसिले में भी चर्चा की।
वाशिंगटन, पीटीआई: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अंतरराष्ट्रीय कराधान के मुद्दे पर एक साझा रणनीति बनाने की वकालत की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रमंडल देशों के वित्त मंत्रियों से पनामा पेपर लीक्स के सिलसिले में भी चर्चा की।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार अमेरिका दौरे पर गए जेटली ने शुक्रवार को आइएमएफ मुख्यालय पर राष्ट्रमंडल वित्त मंत्रियों की अध्यक्षता की। इन बैठकों के दौरान दो मुद्दों- पर्यावरण परिवर्तन का अर्थशास्त्र और पर्यावरण के अनुसार ढलने के वित्तीय प्रबंध के अलावा राष्ट्रमंडल में अंतरराष्ट्रीय कराधान पर चर्चा हुई।
इसके अलावा जेटली ने विशेष रूप से राष्ट्रमंडल देशों से पनामा पेपर लीक्स के बारे में गहन विचार-विमर्श किया। यह घोटाला बड़े पैमाने पर ऐसे दस्तावेजों के लीक होने से हुआ जिनसे पता चला कि अमेरिका की प्रमुख लॉ कंपनी किस तरह से फर्जी कंपनियां खड़ी कर रही थी। इसके जरिए वह विश्व भर के अमीर लोगों के अवैध धन का निवेश कर रही थी।
जेटली ने पिछले हफ्ते ही कहा था कि भारत सरकार पनामा पेपर लीक्स में सामने आने वाले नामों के बारे में जांच-पड़ताल कर रही है। पनामा लीक्स में विभिन्न देशों को 250 सुरागों की पड़ताल करने को कहा गया है। जांच में प्रगति संतोषप्रद है।
पढ़ें- व्यापारियों को जीएसटी में मदद के लिए होंगे जीएसपी
पढ़ें- रेपो रेट का असर: ICICI के बाद अब BOI और सिंडीकेट बैंक ने घटाईं ब्याज दरें