सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत में निवेश बढ़ाएगी अलीबाबा

By Abhishake PandeyEdited By:
Published: Thu, 27 Nov 2014 10:28 AM (IST)Updated: Thu, 27 Nov 2014 10:45 AM (IST)

चीन की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा भारत में कब से कारोबार शुरू करेगी, इसको लेकर अपने पत्ते एकदम नहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। चीन की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा भारत में कब से कारोबार शुरू करेगी, इसको लेकर अपने पत्ते एकदम नहीं खोल रही। अलबत्ता कंपनी भारत में ज्यादा से ज्यादा निवेश करने को लेकर जरूर गंभीर है। खास तौर पर छोटी व मझोली कंपनियों को वह अपने नेटवर्क के साथ जोड़ने को लेकर खासी उत्साहित है। अलीबाबा के संस्थापक और इस कंपनी के जरिये चीन के सबसे अमीर आदमी बन चुके जैक मा भारत की यात्र पर आए हैं। मा के पास 30 अरब डॉलर (करीब 1900 अरब रुपये) की संपत्ति है।

प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक नीतियों के समर्थक जैक मा भारत और चीन के बीच बेहद गहरे रिश्ते की वकालत करते रहते हैं। बुधवार को यहां फिक्की की तरफ से आयोजित एक समारोह में उन्होंने कहा कि वह भारत को चीन निर्मित उत्पादों से पाटने नहीं, बल्कि चीनियों को भारतीय उत्पादों से परिचित कराने की मंशा रखते हैं।

भारतीय कंपनियां अलीबाबा के लिए अभी हजारों तरह के उत्पाद सप्लाई कर रही हैं। कंपनी यहां अपना निवेश और बढ़ाएगी ताकि ज्यादा भारतीय सामान चीन के घरों में पहुंच सके। जैक एक तरह से भारतीय एंबेसडर के तौर पर व्यवहार करते नजर आए। उन्होंने चीन की कंपनियों से आग्रह किया कि वह भारत में निवेश करें, क्योंकि यहां की सरकार कारोबार को बढ़ावा देने वाली है। जैक मा ने भारतीय अर्थव्यवस्था और यहां की सरकार के प्रति अपना भरोसा जताने के बावजूद भारत में सीधे ग्राहकों को सेवा देने योजना पर कुछ नहीं कहा। उन्होंने इस बारे में मीडिया के सवालों का कोई जबाव नहीं दिया।

पढ़े - शुरू होने वाला है तेज विकास व कम महंगाई का दौर