Move to Jagran APP

वैलेंटाइन डे पर इन 10 देशों की अजब-गजब परंपराएं आपको कर देंगी हैरान

एक देश ऐसा है जहां सिर्फ पुरुष ही वैलेंटाइन डे मनाते हैं, आइए आपको ऐसे ही कई और देशों की अजब-गजब परंपराओं से रूबरू कराते हैं-

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Mon, 13 Feb 2017 05:30 PM (IST)Updated: Tue, 14 Feb 2017 02:43 PM (IST)
वैलेंटाइन डे पर इन 10 देशों की अजब-गजब परंपराएं आपको कर देंगी हैरान
वैलेंटाइन डे पर इन 10 देशों की अजब-गजब परंपराएं आपको कर देंगी हैरान

प्‍यार के रंग में कौन नहीं रंगना चाहता, खास तौर से वैलेंटाइन डे पर। इस दिन लोग खुलकर इजहार-ए-मोहब्‍बत करते हैं, प्‍यार करने वालों को गिफ्ट्स देते हैं। अपने देश में कुछ इस अंदाज में ही वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट किया जाता है, मगर कई देशों में अलग-अलग तरह की परंपराएं हैं और इनमें कुछ अजब भी हैं व गजब भी। तो आइए आपको फ्रांस, इटली, डेनमार्क, जापान जैसे देशों की परंपराओं से आपको रूबरू कराते हैं-
फ्रांस
फ्रांस को दुनिया का सबसे रोमांटिक जगह माना जाता है। यहां वैलेंटाइन डे पर एक परंपरा के तहत लड़के-लड़कियों का जोड़ा बनाया जाता है और अगर लड़के को लड़की पसंद नहीं आई तो वो उसे छोड़कर दूसरी लडकी को पसंद कर सकता है। वहीं अगर किसी लड़की को कोई साथी नहीं मिलता तो वो बॉनफायर में उन सभी लड़कों की तस्‍वीरें जलाती है जिन्‍होंने उसे रिजेक्‍ट कर दिया था।

इटली
इटली में वैलेंटाइन डे स्प्रिंग फेस्टिवल के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर लोग बगीचों में इकट्ठा होते हैं और संगीत का आनंद उठाते हैं। कुंवारी लड़कियां सुबह ही उठ जाती हैं। यहां परपंरा है कि सुबह-सुबह जो पुरुष महिला को दिखा, संभवतः वो ही महिला का होने वाला पति होगा।
डेनमार्क
1990 से डेनमार्क में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे पर यहां कई परंपराएं हैं, इनमें से एक ये है कि पुरुष महिलाओं को 'जोकिंग लेटर' लिखते हैं। हालांकि पत्र लिखने वाले का नाम नहीं होता, लेकिन लिखने वाला डॉट्स के जरिए पढ़ने वाली को अपने नाम का इशारा देता है। अगर लड़की ने लिखने वाले को सही पहचान लिया तो ईस्‍टर एग जीत जाती है।
जापान
जापान में वैलेंटाइन डे सिर्फ पुरुष मनाते हैं। इस दिन महिलाएं अपने पिता, भाई, पति, दोस्त और प्रेमी को आभार प्रकट करने के लिए चॉकलेट्स देती हैं।
यहां है एक ऐसा पेड़, जिसकी वैलेंटाइन डे पर पूजा करने से मिलती है गर्लफ्रेंड

दक्षिण कोरिया
दक्षिण कोरिया में हर महीने की 14 तारीख को प्यार के दिन के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। वैलेंटाइन डे के मौके पर महिलाएं पुरुषों को चॉकलेट्स और तोहफे देती हैं और अगले महीने 14 मार्च यानी 'व्हाइट डे' पर पुरुष महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट देते हैं।
वेल्स
यहां के लोग 25 जनवरी को वैलेंटाइन डे मनाते है। इस मौके पर एक दूसरे को लकड़ी के चम्मच तोहफे में देते हैं, इन्हें 'लव स्पून्स' कहते हैं। खास बात ये होती है कि चम्मच के डिजाइन में कोई न कोई संदेश छिपा होता है।
फिलिपीन्स
फिलिपीन्स में भी वैलेंटाइन डे बाकी देशों की तरह ही मनाया जाता है। यहां हजारों जोड़े इस दिन को अपना वैडिंग डे मनाने लगे हैं। इस दिन लोग मॉल या दूसरे सार्वजिनक स्थानों पर एकत्रित होकर सामूहिक विवाह करते हैं।
इग्लैंड
वैलेंटाइन डे के मौके पर इंग्लैंड में महिलाएं अपने तकिए पर पांच तेज पत्ते रखती हैं। ऐसा इसलिए ताकि जिससे उनका होने वाला पति सपने में आए।
ये हैं लड़कों के प्‍यार वाले इशारे, जिसे चाहते हैं उसे देखते ही करने लगते हैं ये हरकतें

दक्षिण अफ्रीका
यहां वैलेंटाइन डे के दिन महिलाएं अपने प्रेमी का नाम अपनी आस्तीन पर टांक लेती हैं। वहीं इस दिन प्रेमी जोड़े दिल को बाजुओं में बांधते हैं।
ब्राजील
ब्राजील में फूल, चॉकलेट्स, कार्ड और तोहफों के साथ मनाया जाता है। यहां 12 जून को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। यहां के लोग इस दिन को सेंट एंथोनी डे के रूप में मनाते हैं। इस दिन कुंवारी लड़कियां मनचाहा पति पाने के अनुष्ठान करती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.