Move to Jagran APP

सफरनामा 2016: फिल्‍मी दुनिया

63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बाजी मारी कंगना रानौत ने। उन्हें फिल्म ‘ तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला।

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Mon, 02 Jan 2017 01:30 PM (IST)Updated: Mon, 02 Jan 2017 01:47 PM (IST)
सफरनामा 2016: फिल्‍मी दुनिया
सफरनामा 2016: फिल्‍मी दुनिया

-63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बाजी मारी कंगना रानौत ने। उन्हें फिल्म ‘ तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला। कंगना को फिल्म फेयर अवार्ड में भी इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का क्रिटिक्स अवार्ड दिया गया।
-राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अवार्ड बाजीराव मस्तानी के लिए तन्वी आजमी को दिया गया।
-मशहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी को फिल्म फेयर ने लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड दिया।
-सातवें जागरण फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार स्वरा भास्कर को निल बटा सन्नाटा फिल्म के लिए मिला।
-श्रीदेवी को आइफा अवार्ड फॉर आउटस्टैंडिंग एचीवमेंट के लिए चुना गया।
-नवोदित अभिनेत्री का आईफा पुरस्कार भूमि पेडणेकर को फिल्म दम लगा के हईसा के लिए मिला।
-सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल पटकथा का राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड पीकू फिल्म के लिए जूही चतुर्वेदी को मिला। फिल्म फेयर अवार्ड भी इसी श्रेणी हेतु उन्हें मिला।
-दम लगा के हईसा के गाने मोह मोह के धागे...के लिए सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायिका का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मोनाली ठाकुर को मिला। उन्हें इसी श्रेणी में आईफा अवार्ड भी मिला।
-श्रेया घोषाल को सर्वश्रेष्ठ पार्श्‍व गायिका का फिल्मफेयर अवार्ड बाजीराव मस्तानी फिल्म के लिए मिला।
-सनी लियोन को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्री बताया गया। उनके द्वारा लिखी किताब स्वीट ड्रीम्स भी चर्चा में रही।
-प्रसार भारती बोर्ड के अंशकालिक सदस्यों में अभिनेत्री काजोल को भी शामिल किया गया।
-निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी ने निल बटा सन्नाटा से फिल्म डायरेक्शन में कदम रखा। उनकी काफी सराहना भी हुई।
-सुधा कोंगरे ने बतौर डायरेक्टर साला खडू़स से शानदार शुरुआत की।
-मुंबई फैमिली कोर्ट ने अभिनेत्री करिश्मा कपूर को आधिकारिक तौर पर तलाकशुदा घोषित कर दिया। बच्चे उन्हीं के पास रहेंगे।
-केंद्र सरकार ने माधुरी दीक्षित को मां अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया। इसके तहत वह स्तनपान के अभियान को बढ़ावा देने में सरकार की मदद करेंगी। वैसे उन्होंने एक ऑनलाइन डांस एकेडमी भी खोली है।
-भारत रत्न लता मंगेश्कर पर एक भद्दा वीडियो जारी करने पर लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। मुंबई पुलिस
ने कॉमेडियन और उसके मनोरंजन समूह के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की। साथ ही फेसबुक और यू ट्यूब से लिंक को ब्लॉक करने को भी कहा।
-डांस अकादमी के नाम पर महाराष्ट्र सरकार से भूमि लेने के कारण विवादों में आईं हेमा मालिनी।
-अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी विश्व की शीर्ष दस कमाऊ अभिनेत्रियों में शामिल हो गई हैं। फोर्ब्‍स ने उन्हें
दसवां स्थान दिया है। दीपिका को फिल्मफेयर अवार्ड और स्टार डस्ट अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला
फिल्म पीकू के लिए। उन्हें आइफा अवार्ड भी मिला। दीपिका पादुकोण एशिया की 50 सबसे सेक्सी महिलाओं की
सूची में शीर्ष स्थान पर रहीं।
-स्टार स्क्रीन अवाड्र्स में उड़ता पंजाब के लिए आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला।
-स्टार स्क्रीन अवाड्र्स में अभिनेत्री रेखा को लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।
-स्टार स्क्रीन अवाड्र्स में अभिनेत्री शबाना आजमी को नीरजा फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया।
बड़ा होता छोटा पर्दा
-इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ के दूसरे सीजन का खिताब भागलपुर की स्वास्ति नित्या ने जीता।
-एंड टीवी के शो ‘सो यू थिंक यू कैन डांस...अब इंडिया की बारी’ की विजेता भिलाई की 16 वर्षीया अलीशा बेहुरा
बनीं।
-सईदा और नावेद जाफरी सोनी चैनल के रियल्टी शो ‘पॉवर कपल’ के विजेता घोषित किए गए।
-‘भाबीजी घर पर हैं’ सीरियल की एक भाभी शिल्पा शिंदे ने जब सीरियल छोड़ दिया तो काफी दिनों तक चर्चा होती रही।
-शबाना आजमी ‘अम्मा’ के रोल में एक सीरियल में दिखीं।
-कलर्स चैनल ने अपने कॉमेडी शो में अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी का मजाक बनाने पर माफी मांगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.