अगर दिखते हैं ये सपने तो जान लें घर में गूंजने वाली हैं किलकारियां
कई ऐसे सपने होते हैं, घर में किलकारियां गूंजने के संकेत देते हैं। आइए आपको ऐसे ही सपनों के बारे में बताते हैं-
हम में से सभी सपने देखते हैं, मगर हर बार भूल जाते हैं। मगर इनकी भी हमारी जिंदगी में खास अहमियत होती है। विज्ञान की बात करें तो सपनों का संबंध मानव मस्तिष्क व उसकी अधूरी इच्छा पूर्ति से जोड़ा जाता है, मगर प्राचीनकाल की मान्यताओं के हिसाब से ये संकेत स्वरूप होते हैं। ये हमें आने वाले शुभ और अशुभ फलों के बारे में बताते हैं। इनमें ऐसे सपने भी हैं जो घर में किलकारियां गूंजने के संकेत देते हैं। आइए आपको ऐसे ही सपनों के बारे में बताते हैं-
-शुरुआत सांप से करते हैं, यह ज्यादातर लोगों के सपने में दिखते हैं। असल जिंदगी में इनसे डर लगता है, मगर सपने में सांप का दिखना अच्छा माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आपको सपने में सांप दिखने लगे तो इसका मतलब है कि आपके घर संतान का जन्म होने वाला है।
-अगर आपको सपने में आईना दिखता है तो इसका भी मतलब है कि आपको जल्द संतान सुख मिलने वाला है।
-अगर सपने में आम से लदे हुए पेड़ को देखते हैं तो इसका मतलब है कि घर में बड़ी खुशखबरी आने वाली है।
-सपने में ईमली खाते हुए देखने का मतलब है कि आपके घर में बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है।
-महिलाओं का सेव खाते हुए देखने का मतलब है कि वह मां बन सकती हैं।
-महिलाओं की गोद में फलों की टोकरी देखने का मतलब भी संतान प्राप्ति माना गया है।
-सपने में लाल फूल का दिखना भी अच्छा माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको संतान सुख मिलेगा।
-सपने में हरा-भरा खेत दिखने को भी संतान प्राप्ति का संकेत माना गया है।
-खुद के नाखून को बढ़ा हुआ देखना भी अच्छा माना जाता है। यह निःसंतान दंपत्ति को संतान सुख मिलने का संकेत है।
यह भी पढ़ें- जानिए गृह प्रवेश का कब होता है शुभ मुहूर्त और क्या होते हैं इसके लाभ