अनंत अंबानी ने कैसे घटाया 18 माह में 108 किग्रा. वजन, आखिर क्या है राज?
मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के नए रूप को देखकर हर कोई हैरान हो गया, और होता भी क्यों नही कुछ समय पहले तक अनंत अंबानी का वजन 108 किलो था।
अकसर हम देखते हैं कि कोई भी बड़ी हस्ती अचानक अपने भारी भरकम शरीर को छोड़ तुरंत छरहरे शरीर में बदल जाती है। पहले अदनान सामी और अब मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी इसका जीता जागता उदाहरण हैं। ऐसे लोगों को देखकर आम लोगों की उत्सुकता बढ़ जाती है कि आखिर ये लोग ऐसा क्या करते हैं जो इतनी जल्दी अपने मोटापे से छुटकारा पा लेते हैं। ऐसे में कुछ लोगों का कहना है कि ये पैसे वाले लोग हैं कुछ भी कर सकते हैं लेकिन हमारा मानना है अपना लक्ष्य हासिल करने के लिये एक चीज ऐसी होती है जो पैसे से भी अधिक जरूरी होती है और वो है दृढ़निश्चय। अगर आप मन में कुछ ठान लें तो आपकी विजय निश्चित है।
मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के नए रूप को देखकर हर कोई हैरान हो गया, और होता भी क्यों नही कुछ समय पहले तक अनंत अंबानी का वजन 108 किलो था। हर कोई उन्हें अमीर बाप का मोटा लड़कोके नाम से ही जानते थे। लेकिन उनके इस नये रूप को देखकर हर किसी के मुंह पर ताला लग गया। अब हम आपको बता दें कि उनके इस बदलाव के पीछे एक व्यक्ति का हाथ है। वह व्यक्ति हैं विनोद चन्ना। विनोद सेलेब्रिटी ट्रेनर हैं जिन्होंने जॉन अब्राहम, शिल्पा शेट्टïी जैसी कई हस्तियों को ट्रेन किया है।
गजबपोस्ट के अनुसार अनंत ने कड़ी मेहनत और थका देने वाले शारिरिक व्यायामों के बावजूद हार नही मानी। अपनी क्षमता के हिसाब से वे 30 मिनट से लेकर 2 घंटे तक दौड़े। डाइट में उन्होंने प्रोटीन और फाइबर वाली चीजें ही खायी।
बदली हुई दिनचर्या के कारण अनंत काफी कमजोरी भी महसूस कर रहे थे। अनंत की डाइट और वर्कआउट पर विशेष ध्यान रखा गया। बीच- बीच में अनंत डाइट ब्रेक भी लेते थे। ये बात तो सही है कि किसी भी आम व्यक्ति के लिये विनोद चानना को अफोर्ड करना आसान नही है। लेकिन वजन घटाने के लिये दृढनिश्चयी होना भी बहुत जरूरी है।