आपके दांत कहीं खोल न दें आपके राज
साइंस की भाषा में इसे मोर्फोसाइकोलॉजी कहा जाता है। इसके जरिए व्यक्ति के स्वभाव के बारे में भी जाना जा सकता है।
वैसे तो किसी की पर्सनैलिटी के बारे में पता लगाना बहुत ही मुश्किल होता है, मगर एक ऐसी चीज है जिससे आप इस बारे में झट से जान सकते हैं और वो चीज है उस व्यक्ति के दांत जिसके शेप से बहुत कुछ पता चल जाता है। जी हां, और साइंस की भाषा में इसे मोर्फोसाइकोलॉजी कहा जाता है। अब ऐसे में अगर आपको भी इसकी समझ होगी तो आप आसानी से सामने वाले की पर्सनैलिटी के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं।
तो चलिए सबसे पहले तो आपको बता दें कि सामान्य तौर पर दांत के चार शेप होते हैं- चौकोर (Square), अंडाकार (Oval), त्रिकोणीय (Triangular) और समकोण (Rectriangular)। तो सबसे पहले शीशे के सामने खड़े होकर अपनी दांत के शेप का पता लगाइए। इसके जरिए व्यक्ति के स्वभाव के बारे में भी जाना जा सकता है।
स्कवायर शेप वाले दांत
सबसे पहले स्कवायर शेप के दांत वाले लोगों की बात करते हैं। ऐसे लोगों के बारे में काफी आसानी से पता लगाया जा सकता है। इस तरह के लोग स्वभाव से काफी शांत होते हैं। अपनी ज़िन्दगी के फैसलों में अधिकतर सही साबित होते हैं। अपनी भावनाओं पर काबू रखना जानते हैं। व्यवहार कुशल व महत्वाकांक्षी भी होते हैं और बिजनेस में काफी दिलचस्पी रखते हैं।
ओवल शेप वाले दांत
इस शेप के दांत वाले लोग कला प्रेमी होतेे हैंं और यह उनकी खासियत होती है। ऐसे लोग तौर-तरीकों में भी कलात्मक होते हैं। उनकी पर्सनैलिटी में यह बात झलकती है, मगर इसका पता लगाने के लिए कम से कम पांच मिनट के साथ बिताना पड़ता है, वरना ये लोग स्वभाव से काफी शर्मीले होते हैं और चूंकि काफी सुनियोजित होते हैं, तो चीजों के प्रति काफी संवेदनशील भी होते हैं।
ट्रैंगुुलर शेप वाले दांत
इस शेप के दांत वाले लोग काफी कूल होते हैं। ऐसे लोगों को पता होता है कि जिंदगी में मौज-मस्ती कैसे करनी है, इसलिए स्वभाव से भी काफी सकारात्मक होते हैं। बीते दिनों को लेकर परेशान न होने वाले ऐसे लोगों को मालूम होता है कि कैसे आने वाले कल की परवाह किए बिना आज में जीना है।
रेक्टेंगुलर शेप वाले दांत
इस शेप के दांत वाले ज्यादातर लोगों को पसंद आते हैं, क्योंकि ऐसे लोग व्यवहारिक होते हैं। ये लोग समस्या के समाधान को लेकर दृढ़ प्रतिज्ञ होते हैं और स्वभाव से काफी विवेकशील व तर्कसंगत होते हैं। उन्हें पता होता है कि उन्हें जिंदगी में क्या करना है और कैसे लोगों से अपना काम निकलवाना है। इसकी वजह से वे लाइफ में अच्छे प्रबंधक साबित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- झटपट छिल जाएंगे आपके लहसुुन जब आजमाएंगे ये तरीके