पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
पिपंरी के भाटनगर इलाके में देर रात एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारों का सुराग पता लगा पाने में नाकाम है।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 17 May 2016 05:11 AM (IST)Updated: Tue, 17 May 2016 05:15 AM (IST)
पुणे। पिपंरी के भाटनगर इलाके में देर रात एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारों का सुराग पता लगा पाने में नाकाम है।
- पुलिस के मुताबिक देर रात एक बजे निलेश बालू कुसेकर (35) नामक व्यक्ति की भाटनगर के सुनसान इलाके में पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई।
- स्थानीय लोगों ने इस बारे में पुलिस को फोन कर सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी।
- शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्या पुरानी रंजिश के चलते हुई है। यह हत्या किसने और क्यों की इस बारे में पता नहीं चला है।
- पुलिस सभी एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें