दो पुलिसकर्मियों ने एवरेस्ट पर किया फतह, बनाया नया रिकार्ड
सिटी पुलिस हेडक्वार्टर में कार्यरत एक पुलिसकर्मी कपल ने विश्व के सर्वोच्च शिखर 8848 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट एवरेस्ट फतह किया है। एवरेस्ट पर फतह करने वाला देश का यह पहला पुलिसकर्मी कपल है।
पुणे। सिटी पुलिस हेडक्वार्टर में कार्यरत एक पुलिसकर्मी कपल ने विश्व के सर्वोच्च शिखर 8848 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट एवरेस्ट फतह किया है। एवरेस्ट पर फतह करने वाला देश का यह पहला पुलिसकर्मी कपल है। यह उपलब्धि उन्होंने 6 जून को को प्राप्त की। इसके पहले पिछले साल प्राकृतिक आपदाओं के कारण उनका प्रयास विफल हो चुका था।
-30 वर्षीय दिनेश राठौड़ और उनकी पत्नी तारकेश्वरी पुणे सिटी पुलिस में बतौर कांस्टेबल 2006 से कार्यरत हैं। दोनों स्पोर्ट कोटे से पुलिस में भर्ती हुए थे।
-उन्होंने इससे पहले कई अडवेंचर स्पोर्ट में हिस्सा लिया है। स्काइ डायविंग में भी हिस्सा लिया था।
-वहीं दिनेश ने आॅस्ट्रेलिया स्थित सबसे उंचे शिखर पर भी ट्रेकिंग भी की थी।
-इसके अलावा इस जोड़े ने पैराग्लाइडिंग भी में बाजी मारी थी। पुणे के पूर्व पुलिस कमिश्नर के. के. पाठक के हाथों दोनों का सम्मान भी किया गया था।
संतान पैदा न करने की खाई थी कसम
-दिनेश और तारकेश्वरी ने जब तक एवरेस्ट का फतह नहीं होता तब तक संतान पैदा न करने की कसम खाई थी।
-इस जोड़े सन 2015 में भी एवरेस्ट का फतेह करने का प्रयास किया था लेकिन भूकंप की वजह से उनका प्रयास अधूरा रहा था।
-इस बार यह कपल 22 अप्रैल को पुणे से नेपाल रवाना हुआ था। डेढ़ साल से इसकी तैयारी कर रहे थे।
-तारकेश्वरी ने मीडिया से बात करते कहा कि, अब मेरा मां बनने का सपना भी जल्द पूरा हो सकेगा।