शनि मंदिर में पूजा के लिए अड़ी तृप्ति देसाई की तबियत हुई खराब, हॉस्पिटल में भर्ती
शनि शिंगणापुर मंदिर में पूजा को लेकर सुर्खियों में आईं भूमाता ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई की तबियत अचानक खराब होने के बाद सोमवार को उन्हें पुणे के एक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
पुणे। शनि शिंगणापुर मंदिर में पूजा को लेकर सुर्खियों में आईं भूमाता ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई की तबियत अचानक खराब होने के बाद सोमवार को उन्हें पुणे के एक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
- शनिवार को तृप्ति देसाई जैसे ही मंदिर परिसर में पहुंचीं, वहां मौजूद कई महिलाएं उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। लोकल लोगों के विरोध के चलते भारी हंगामा मच गया।
- तृप्ति देसाई की अगुआई में महिलाएं मंदिर के अंदर जाने पर अड़ी थीं। लेकिन लोकल लोग ने ह्यूमन चेन बनाई बनाकर इन्हें मंदिर से 100 मीटर पहले ही रोक दिया।
- एनसीपी की महिला कार्यकर्ताओं ने भी मंदिर के अंदर जाने की कोशिश की। इस पर स्थानीय लोगों के साथ उनकी धक्कामुक्की शुरू हो गई।
- तृप्ति ने आरोप लगाया कि शनिवार को जो कुछ भी हुआ वह महिला कार्यकर्ताओं की हत्या की पहले से रची गई साजिश थी।
- उन्होंने कहा, ''जब गांववालों ने हम पर हमला किया और हमें पीटने लगे तब पुलिस वहां मूकदर्शक बनी रही और उनका विरोध नहीं किया।"
- उन्होंने दावा किया कि हमले में उन्हें और दूसरी कार्यकर्ताओं को चोट लगी है। झड़प के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था, जिसके बाद उन्हें कई घंटें पुलिस स्टेशन में बिताने पड़े थे।
- सूत्रों की माने तो वहां से लौटने के बाद अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्हें इलाजे के लिए हॉस्पिटल ले जाना पड़ा।