चुनाव लड़कर दिखाएं बॉलीवुड के बिगड़े हुए कलाकार: उमा भारती
कुछ दिनों से हमारे बॉलीवुड के कुछ कलाकार बिगड़े हुए हैं। उन्हें राजनीति को लेकर चर्चा करने की बजाय प्रत्यक्ष राजनीति में उतरकर चुनाव लड़ना चाहिए और उन्हें इस चुनौती का स्वीकार करना चाहिए। यह कहना है केंद्रीय जलसंसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरुज्जीवन मंत्री उमा भारती का।
पुणे, औरंगाबाद। कुछ दिनों से हमारे बॉलीवुड के कुछ कलाकार बिगड़े हुए हैं। उन्हें राजनीति को लेकर चर्चा करने की बजाय प्रत्यक्ष राजनीति में उतरकर चुनाव लड़ना चाहिए और उन्हें इस चुनौती का स्वीकार करना चाहिए। यह कहना है केंद्रीय जलसंसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरुज्जीवन मंत्री उमा भारती का। उन्होंने औरंगाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात की।
- राजनीतिक लोगों की आलोचना करना आसान काम होता है लेकिन प्रत्यक्ष राजनीति में उतरकर चुनाव लड़ना कठिन होता है।
- बॉलीवुड के कुछ कलाकर बिगड़े हुए हैं। वह राजनीतिक लोगों पर बेवजह आरोप करते हैं।
- जो लोग सरकार या राजनीतिक खिलाफ बोलते हैं उन्हें खुद चुनाव लड़कर जीत हासिल करनी चाहिए।
- श्री देवी के पिता भी चुनाव हारे थे, श्री देवी ने एक महीने तक उनका प्रचार किया था, लेकिन चुनाव जीत नहीं पाएं।
- सरकार पर वामपंथी विचारधारा के लोग बेवजह असहिष्णुता का आरोप लगाते हैं।
- एफटीआईआई चेयरमैन गजेंद्र चौहान का विरोध करनेवाले लोग ही असहिष्णुता फैला रहे हैं।
- अतुल्य का भारत का विज्ञापन में काम करनेवाले कलाकार पत्नी की सुनकर असहिष्णुता होने की बातें दुनिया को बताकर देश को बदनाम करने का काम करते हैं।