पालघर उपचुनाव: शिवसेना का कब्जा बरकरार, पिता की सीट पर बेटा जीता
पालघर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शिवसेना ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। पार्टी के उम्मीदवार अमिता घोडा तकरीबन 19 हजार वोट से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के राजेंद्र गावित से चुनाव जीत गए हैं।
पुणे। पालघर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शिवसेना ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। पार्टी के उम्मीदवार अमिता घोडा तकरीबन 19 हजार वोट से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के राजेंद्र गावित से चुनाव जीत गए हैं।
- अक्टूबर 2014 के विधानसभा चुनाव में अमित के दिवंगत पिता कृष्ण घोडा ने जीत दर्ज की थी।
- पालघर के इस जनजातीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए 13 फरवरी को मतदान हुआ था।
- अमित की सीधी लड़ाई कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजेंद्र गावित और पूर्व शिवसेना नेता मनीषा निमकर से थी।
- महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना की अहम् सहयोगी बीजेपी ने अपना कोई भी कैंडीडेट नहीं खड़ा किया था।
जीत के कारण
- चुनाव से पहले माना जा रहा था कि घोडा को अपने पिता की सीट बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।
- शिवसेना पहले से ही इस सीट पर जीत को लेकर कांफिडेंस में थी।
- राजनीतिक जानकारों के मुताबिक कृष्ण घोडा के निधन के बाद जनता में उनके बेटे के लिए सहानुभूति थी।
- बीजेपी द्वारा अपना कैंडीडेट को न खड़ा करने के कारण उनके वोट भी शिवसेना को मिले।
- दिवंगत कृष्ण घोडा इलाके के लोकप्रिय नेता माने जाते थे।