Move to Jagran APP

मराठी के वरिष्ठ समीक्षक दत्तात्रेय भीकाजी कुलकर्णी का पुणे में निधन

मराठी साहित्य सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष, कवि और समीक्षक दत्तात्रेय भीकाजी कुलकर्णी का पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में बुधवार सुबह 82 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बिमारी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती थे।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Thu, 28 Jan 2016 04:47 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jan 2016 04:51 AM (IST)
मराठी के वरिष्ठ समीक्षक दत्तात्रेय भीकाजी कुलकर्णी का पुणे में निधन

पुणे मराठी साहित्य सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष, कवि और समीक्षक दत्तात्रेय भीकाजी कुलकर्णी का पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में बुधवार सुबह 82 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बिमारी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती थे।

loksabha election banner

मराठी साहित्य सम्मेलन के दौरान हुई थी तबियत खराब

- पिंपरी में आयोजित अखिल भारतीय साहित्य सम्मेलन के दौरान 18 जनवरी को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी।

- इसके बाद उन्हें डी. वाई पाटिल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

- जहां से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज के लिए उन्हें भर्ती कराया गया था।

कौन थे दत्तात्रेय भीकाजी कुलकर्णी?

- 25 जुलाई 1934 को नागपुर में जन्में कुलकर्णी ने नागपुर विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी की और यहीं से उन्होंने पीएचडी किया।

- उनके कई किताबों को नागपुर, पुणे और हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाया जाता है।

- वे साल 2010 में पुणे में संपन्न हुए अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष भी रहे।

- 1991 में उन्हें महाराष्ट्र सरकार ने उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया था।

- उनके समीक्षात्मक ग्रंथों के लिए उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

- कुलकर्णी के परिवार में उनका बेटा और पोती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.