Move to Jagran APP

मराठी के वरिष्ठ साहित्यकार जाधव पंचतत्व में विलीन

मराठी के वरिष्ठ साहित्यकार, लेखक और आलोचक आरजी जाधव का यहां शुक्रवार को वैकुंठ श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जाधव का शुक्रवार सुबह ही 83 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया था।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 29 May 2016 05:44 AM (IST)Updated: Sun, 29 May 2016 05:47 AM (IST)
मराठी के वरिष्ठ साहित्यकार जाधव पंचतत्व में विलीन

पुणे | मराठी के वरिष्ठ साहित्यकार, लेखक और आलोचक आरजी जाधव का यहां शुक्रवार को वैकुंठ श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जाधव का शुक्रवार सुबह ही 83 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया था। जाधव औरंगाबाद में वर्ष 2004 में हुए अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष बनाए गए थे।

loksabha election banner

महाराष्ट्र सरकार ने वर्ष 2015 में उन्हें विंदा करंदीकर जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया था। उन्होंने कई पुस्तकें लिखी थीं, जिसमें 'आनंदाचा दोह', 'नीली पहाट' और 'बापू' कुछ प्रसिद्ध रचनाएं हैं। वह साधना ट्रस्ट से भी जुड़े रहे और डाॅक्टर नरेंद्र दाभोलकर के साथ काम किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.