संजय दत्त 25 को रिहा होंगे
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त महाराष्ट्र की यरवदा जेल से गुरुवार सुबह रिहा हो जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि संजय 25 फरवरी की सुबह लगभग नौ बजे जेल से बाहर आएंगे। उन्हें लेने के लिए उनकी पत्नी मान्यता, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य आने वाले हैं।
पुणे। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त महाराष्ट्र की यरवदा जेल से गुरुवार सुबह रिहा हो जाएंगे। अदालत ने संजय दत्त को 12 मार्च, 1993 के सिलसिलेवार मुंबई धमाके मामले में अवैध हथियार रखने का दोषी करार दिया था। कोर्ट ने उन्हें पांच साल कैद की सजा सुनाई थी। वही सजा पूरी करने के बाद संजय दत्त अब गुरुवार को रिहा होंगे। एक आधिकारिक सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि संजय 25 फरवरी की सुबह लगभग नौ बजे जेल से बाहर आएंगे। उन्हें लेने के लिए उनकी पत्नी मान्यता, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य आने वाले हैं।
नाम न छापने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से दत्त परिवार की ओर से प्रस्तावित एक छोटे स्वागत समारोह के अनुरोध को खारिज कर दिया है, क्योंकि संजय के तमाम प्रशंसकों और मीडियाकर्मियों के वहां उपस्थित रहने की संभावना है।